15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorized'बॉबी वो वीड‍ियो ड‍िलीट कर देना', धोनी की रिक्वेस्ट, फैन्स ने पूछा-...

‘बॉबी वो वीड‍ियो ड‍िलीट कर देना’, धोनी की रिक्वेस्ट, फैन्स ने पूछा- ऐसा क्या छ‍िपाना?

Published on

क्रिकेट के बादशाह महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों फैन्स हैं. लेकिन धोनी सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं हैं. कुछ कमर्शियल एड्स का भी ये हिस्सा रहते हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स संग भी धोनी ने काम किया है. इस बार धोनी और बॉबी देओल की जोड़ी बनी है. दोनों ही एक कमर्शियल एड में नजर आने वाले हैं. पर इसको लेकर दोनों ही थोड़ा माहौल बना रहे हैं.

बॉबी-धोनी का वीडियो
बॉबी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इस बार बॉबी ने धोनी का एक राज खोल दिया है. दरअसल, हुआ यूं कि एमएस धोनी ने बॉबी को मैसेज किया कि उनके पास जो वीडियो है वो डिलीट कर दें, क्योंकि वो काफी अजीब है. बॉबी ने जल्दी से इस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर डाल दिया.

बॉबी ने जो स्क्रीन ग्रैब शेयर किया है, उसमें एमएस धोनी द्वारा आया मैसेज साफ नजर आ रहा है. बॉबी ने रिप्लाई में लिखा- ठीक है माही भाई, कर दूंगा डिलीट. पर दोनों की ये बातचीत एक एड को लग रही है. हैशटैग में बॉबी ने ये बात लिखी है. साथ ही कहा है कि वो तो वीडियो लीक करने वाले थे. अच्छा हुआ धोनी ने उन्हें समय से मैसेज कर दिया.

फैन्स कर रहे सवाल
फैन्स इस बात को लेकर सरप्राइज्ड हैं कि आखिर ऐसा कौन सा वीडियो है जो बॉबी देओल के पास है और धोनी भाई उसे डिलीट करने के लिए कह रहे हैं. कुछ फैन्स तो ये डिमांड कर रहे हैं कि बॉबी वो वीडियो शेयर कर दें थोड़ी देर के लिए, फिर चाहे वो डिलीट कर दें. फैन्स लिख रहे हैं- ऐसा क्या ही छिपाना है जो दोनों के बीच हुआ है. आखिर ये वीडियो है किस सिलसिले में, ये तो बता ही सकते हैं. पर एक्टर ने अपने फैन्स को कुछ भी अपडेट नहीं दिया है. उम्मीद है जल्द ये राज खुलेगा.

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल आखिरी बार फिल्म ‘एनीमल’ में विलेन के रोल में नजर आए थे. संदीप वांगा रेड्डी निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने वाली पिक्चर बनी थी. रणबीर कपूर इसमें लीड रोल में नजर आए थे. बॉबी का इसमें एक डांस स्टेप था जो बाद में काफी वायरल हुआ.

जल्द ही बॉबी ‘Kanguva’ में नजर आने वाले हैं. कहा जा रहा है कि एक्टर इसमें भी विलेन का रोल ही अदा कर रहे हैं. बॉबी का लुक उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने रिवील किया था. फैन्स काफी खुश हुए थे.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...