21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized‘द वैक्सीन वॉर’ का प्रमोशन करने पर बॉलीवुड एक्टर ने पीएम मोदी...

‘द वैक्सीन वॉर’ का प्रमोशन करने पर बॉलीवुड एक्टर ने पीएम मोदी पर कसा तंज

Published on

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। डायरेक्टर को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी, उन्होंने अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘द वैक्सीन वॉर’ की तारीफ की थी। इसी बीच कमाल राशिद खान ने फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि पीएम के कहने पर तो लोग फिल्म नहीं देख रहे हैं तो फिल्म वोट कैसे देंगे। केआरके का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

केआरके ने ट्वीट कर क्या लिखा
कमाल राशिद खान ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा कि “पिछले दो दिनों से जी द वैक्सीन वॉर का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी जनता इस फिल्म को देखने के लिए तैयार नहीं है। तो जब मोदी जी के कहने से जनता फ़िल्म भी नहीं देख रही है, तो फिर उनके कहने से उनको वोट कैसे देगी?”इसी के साथ केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि “ये भाई विवेक अग्निहोत्री का अलग ही चालू है। उनकी ये फिल्म साल की सबसे बड़ी डिजास्टर बन गई है, लेकिन वह इसे मानने को तैयार नहीं है। इसी तरह कहते हैं बेशर्मी तेरा आसरा।”

पीएम ने द वैक्सीन वॉर के लिए क्या कहा था
दरअसल हाल ही में पीएम ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि “मैंने सुना है कि ‘द वैक्सीन वॉर’ नाम की एक फिल्म रिलीज हुई है जो हमारे देश के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों को दिखाती है जिन्होंने दिन-रात काम किया। खुद को इस उद्देश्य के लिए समर्पित कर दिया। अपनी लैब में एक ऋषि की तरह साधना की। हमारी महिला वैज्ञानिकों ने भी अदभूत काम किया। उन सारी बातों को ‘द वैक्सीन वॉर’ में दिखाया गया है। उस फिल्म को देखने के बाद गर्व हो रहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने ऐसा-ऐसा काम किया है।”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...