15.7 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedहेरा-फेरी में फंस गया 'बॉलीवुड का सर्किट', अरशद वारसी पर सेबी ने...

हेरा-फेरी में फंस गया ‘बॉलीवुड का सर्किट’, अरशद वारसी पर सेबी ने लगाया बैन!

Published on

नई दिल्ली,

मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने शेयरों की हेरा-फेरी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी पर एक्शन लिया है. नियामक ने वारसी और उनकी पत्नी पर मार्केट में कारोबार करने पर बैन लगा दिया है. ये कदम सोशल मीडिया के जरिए कंपनी के शेयरों को खरीदने का सुझाव देने वाले एक भ्रामक वीडियो को लेकर उठाया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

नियामक को मिली थीं ऐसी शिकायतें
SEBI को इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं, कि साधना ब्रॉडकास्ट के स्टॉक्स की कीमतों में हेरा-फेरी की जा रही है. जो यूनिट्स ये काम कर रहे हैं, वे शेयरों को निकाल भी रहे हैं. इस मामले की जांच करते हुए बाजार नियामक ने गुरुवार को अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटर्स समेत 44 यूनिट्स को सिक्योरिटी मार्केट में कारोबार करने से बैन कर दिया है. ब्राॉडकास्ट कंपनी के जिन प्रमोटर्स को सिक्योरिटी मार्केट से बैन किया गया है, उनमें श्रेया गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पूजा अग्रवाल और वरुण एम शामिल हैं.

निवेशकों को दिया गया था लालच
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी को जो शिकायतें मिल रही थीं, उनमें आरोप लगाया गया था कि भ्रामक कंटेंट के साथ इस तरह के वीडियो इन्वेस्टर्स को लालच देने के उद्देश्य से डाले गए. इन शिकायतों पर सेबी ने बीते साल अप्रैल-सितंबर में इस मामले की जांच शुरू कर की. जांच में सामने आया कि वीडियो डाले जाने के बाद साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों में उछाल आया और प्रमोटर्स ने खूब पैसा बनाया.

गैर-कानूनी प्रॉफिट होगा जब्त
इसके अलावा सेबी ने वीडियो के जरिए कमाए गए गैर-कानूनी प्रॉफिट के करीब 54 करोड़ रुपये भी जब्त करने का आदेश जारी किया है. रिपोर्ट की मानें तो इस मामले में अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये, जबकि उनकी पत्नी ने 37.56 लाख रुपये का लाभ कमाया था. इसके अलावा इकबाल हुसैन वारसी ने 9.34 लाख रुपये का फायदा लिया था. सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि ये Youtube वीडियो झूठी और भ्रामक खबरें फैलाते हैं. इन्होंने इन्वेस्टर्स को असाधारण मुनाफे का लालच देकर साधना का स्टॉक खरीदने के लिए प्रेरित करने का काम किया.

Adani के नाम का इस्तेमाल
इस मामले में जो यूट्यूब वीडियो जारी किया गया था, उनमें निवेशकों को प्रलोभन देने के लिए बताया गया था कि साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड को Adani Group ने खरीद लिया है और इसका अधिग्रहण करने जा रहा है. वीडियो में डील के बाद कंपनी का मार्जिन बढ़ने का दावा किया गया था. पीटीआई के मुताबिक, इस यूट्यूब वीडियो के जारी होने के बाद साधना ब्रॉडकास्ट की कीमत और ट्रेडिंग वॉल्यूम में जोरदार बढ़ोतरी हुई. इस बीच शेयरहोल्डर्स, प्रमोटर्स ने बढ़ी हुई कीमतों पर अपनी हिस्सेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बेच दिया और मुनाफावसूली की.

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...