12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहे बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर बीरबल खोसला, 84 साल की उम्र...

नहीं रहे बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर बीरबल खोसला, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published on

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर बीरबल खोसला का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार 12 सितंबर की शाम 5:30 बजे अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 84 साल थी। उनके जाने से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है। हर कोई स्तब्ध है कि अब वो नहीं रहे। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने कॉमिक रोल्स से जाने जाते थे। सालभर पहले भी उनकी फिल्म आई थी। वह लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थे और अस्पताल में भर्ती थे।

‘अमीर गरीब’, ‘रास्ते का पत्थर’, ‘सुन मेरी लैला’, ‘अनीता’, ‘इंसान’, ‘एक महल का सपना हो’, ‘मोहब्बत की आरजू’, जैसी तमाम फिल्मों में अभिनय का जादू चला चुके बीरबल खोसला मुंबई के भारतीय अरोग्य अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर जॉनी लीवर ने ही इस बात की जानकारी दी है कि एक्टर का देहांत हो गया। कल 13 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्योंकि बेटा सिंगापुर में रहता है। वह जब आएगा, उसके बाद ही शव को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।

इस तकलीफ से जूझ रहे थे बीरबल खोसला
उनके दोस्त और एक्टर राजकुमार कनौजिया ने बताया कि बीरबल खोसला को बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं। लेकिन घुटने में तकलीफ ज्यादा थी। वह चल नहीं पाते थे। हालांकि पैसे की कोई कमी नहीं थी। क्योंकि बेटा सिंगापुर में नौकरी करता है और वो खर्चा-पानी भेजा करता था। अब परिवार में उनके पत्नी हैं, जो कि अंधेरी के सात बंगला में रह रही हैं।

बीरबल खोसला का असली नाम
सतिंदर कुमार खोसला, जिन्हें बीरबल के नाम से जाना जाता है, एक हिंदी फिल्म अभिनेता हैं, जिन्होंने 1967 में ‘उपकार’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाबी, भोजपुरी और मराठी भाषा की फिल्मों सहित लगभग 500 फिल्मों में अभिनय किया है। बीरबल ने ‘मेरा गांव मेरा देश’ (1971),’शोले’ (1975), ‘तपस्या’ (1976), ‘सदमा’ (1983), ‘दिल’ (1990) और ‘फिर कभी’ (2008) जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...