13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedअमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, एक फोन...

अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, एक फोन कॉल ने उड़ाई मुंबई पुलिस की नींद

Published on

मंगलवार को एक अज्ञात शख्स ने नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स के घरों में बम रखने का दावा किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था। जिसमें एक अज्ञात शख्स ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन, उद्योगपति मुकेश अंबानी और धर्मेंद्र के घर में बम रखने का दावा किया। इस खबर को सुन अफरा-तफरी मच गई। नागपुर पुलिस से जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और उन्होंने स्टार्स के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। साथ ही जांच करना शुरू कर दी है।

नागपुर पुलिस को मंगलवार को एक फोन कॉल आया। इसी कॉल से नागपुर की ही नहीं मुंबई पुलिस की भी नींद उड़ गई। इस कॉल पर शख्स ने दावा किया कि वह अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और धर्मेंद्र के बंगले को बम से उड़ाने वाला है। इतना ही नहीं शख्स ने ये भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 25 आतंकवादी भी मुंबई में पहुंच चुके हैं।ये धमकी देकर शख्स ने फोन काट दिया। इसके बाद नागपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी और तुरंत कार्रवाई करना शुरू कर दी।

स्टार्स के घर बम निरोधक टीम ने जांच शुरू की
पुलिस ने जानकारी मिलने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्तों (बीडीडीएस) की टीम ने मौके पर भेजकर तलाशी अभियान शुरू करवाया। वहीं पुलिस फिलहाल कॉलर की तलाश में जुटी है। फिलहाल शख्स के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...