10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबॉस खुश नहीं हैं... पीएम मोदी ने रेल मंत्री को वंदे भारत...

बॉस खुश नहीं हैं… पीएम मोदी ने रेल मंत्री को वंदे भारत में अब क्या कमी बता दी!

Published on

नई दिल्ली

भारत की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी दुनिया में तहलका मचा रही है। दुनिया के कई देशों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें और सुधार चाहते हैं। यही वजह है कि रेलवे अब तीसरी पीढ़ी की वंदे भारत एक्सप्रेस पर काम कर रही है जो मौजूदा ट्रेनों से काफी हल्की होगी। अभी देश में छह ऐसी ट्रेनें चल रही हैं। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 2019 में दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। इसके बाद दिल्ली और कटड़ा के बीच इसकी शुरुआत की गई थी। हाल में नए जमाने की तीन वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया गया है। इन्हें मुंबई-गांधीनगर, ऊना-दिल्ली और मैसूरु-चेन्नई के बीच चलाया जा रहा है।

वैष्णव ने ईटी के एक कार्यक्रम में कहा, ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक पावर प्लांट, बेहद जटिल कम्प्यूटर सिस्टम और बेहद जटिल मैकेनिकल सिस्टम का अद्भुत संगम है जो 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ सकती है। अभी यह 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है और ट्रैक को अपग्रेड करने के बाद यह अधिकतम स्पीड से दौड़ सकती है।’ दावा किया जा रहा है कि इन ट्रेनों की तकनीक स्टैंडर्ड यूरोप से भी बेहतर है। उन्होंने कहा कि हम हर महीने तीन से चार वंदे भारत एक्सप्रेस लाएंगे। प्रधानमंत्री का लक्ष्य अगले साल 15 अगस्त तक 75 शहरों को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने का है।

बॉस खुश नहीं हैं
रेल मंत्री ने कहा कि यूरोपीय देशों में डिजाइन टॉलरेंस 3.5 से चार मिलीमीटर होता है। हमने वंदे भारत के लिए बोगी को एक मिली से कम डिजाइन टॉलरेंस के साथ बनाने का फैसला किया। पूरी दुनिया इसे खरीदने के लिए लाइन में खड़ी होगी। इसकी वजह यह है कि इसका डिजाइन यूरोप में उपलब्ध सबसे सुपीरियर डिजाइन से भी अच्छा है। रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस ट्रेन में करीब 40 किमी की यात्रा की और इस दौरान वह करीब 15 बार खड़े हुए। लेकिन एक बार भी उन्हें किसी चीज का सहारा नहीं लेना पड़ा। इसमें झटका नहीं लगता है। शानदार डिजाइन के कारण इसमें साउंड लेवल मात्र 60 डेसिबल है जबकि अमूमन विमान में यह 85 से 90 डेसिबल होता है।

वैष्णव ने कहा कि पूरी दुनिया में इस ट्रेन की चर्चा हो रहा है। उन्होंने कहा, ’18 देशों में अखबारों ने वंदेभारत एक्सप्रेस के बारे में रिपोर्ट लिखी है। इनमें फाइनेंशियल टाइम्स जैसा अखबार भी इस पर एक पूरा फीचर लिखना चाहता है। हम इस लेवल पर पहुंच गए हैं लेकिन बॉस इससे भी खुश ही नहीं। वह कहते हैं कि यह काफी नहीं है। वह इसमें और सुधार चाहते हैं। इसलिए हम तीसरी पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन के डिजाइन पर काम कर रहे हैं जो काफी हल्की होगी।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...