18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedBrahmastra ने कश्‍मीर फाइल्‍स को पछाड़ा, तिलमिलाए विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने कह दी...

Brahmastra ने कश्‍मीर फाइल्‍स को पछाड़ा, तिलमिलाए विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने कह दी ये बात

Published on

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लीड रोल वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अभी तक पूरी दुनिया में 360 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पूरी दुनिया में 340 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विवेक अग्निहोत्री ने दिया सख्त रिएक्शन
इस खबर के सामने आने के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने ट्विटर पर कई खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें बताया गया है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पछाड़ते हुए साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इन स्क्रीनशॉट्स के साथ विवेक ने लिखा, ‘हाहाहा…मुझे नहीं पता कि उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कैसे पीटा, छड़ी से, हॉकी से या एके 47 से या पत्थर से… या फिर पेड पीआर और इन्फ्लूएंसर्स से? बॉलीवुड फिल्मों को आपस में मुकाबला करने दीजिए। हमें अकेला छोड़ दीजिए। मैं इस बेफकूफी की रेस में शामिल नहीं हूं। शुक्रिया।’

कई राज्यों में टैक्स फ्री थी ‘द कश्मीर फाइल्स’
बता दें कि बेहद कम बजट में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने विवाद में रहते हुए भी काफी अच्छा बिजनस किया था। फिल्म को काफी पॉलिटिकल सपोर्ट भी मिला था और इसे हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में टैक्स फ्री घोषित किया गया था। फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीर में हिंदुओं के विस्थापन को दिखाया गया था। कई मंत्रियों ने भी फिल्म की काफी तारीफ की थी।

रणबीर ने बजट के बारे में फैली खबरों को बताया गलत
इससे पहले कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ‘ब्रह्मास्त्र’ को 410 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनाया गया है। इस बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि ये खबरें बिल्कुल गलत हैं क्योंकि 410 करोड़ रुपये का बजट एक नहीं बल्कि ‘ब्रह्मास्त्र’ सीरीज की तीनों फिल्मों के लिए हैं। इस फिल्म को 2डी और 3डी में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागर्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...