6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedBSNL को अपने ही टावर के लिए देने होंगे पैसे, प्राइवेट हाथों...

BSNL को अपने ही टावर के लिए देने होंगे पैसे, प्राइवेट हाथों में होगा कंट्रोल

Published on

नई दिल्ली,

BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है. कल ही हम कंपनी को पिछले एक दशक में हुए घाटों पर बात कर रहे थे. अब कंपनी एक पुराने मामले में नए अपडेट को लेकर चर्चा में आई है. अक्टूबर 2000 में शुरू होने वाली BSNL इन दिनों खुद को बचाने की जद्दोजहद में लगी हुई है.

सरकार ने कंपनी को बचाने के लिए राहत पैकेज का भी ऐलान किया है. मगर एक सरकारी फैसले का विरोध कंपनी के कर्मचारी कर रहे हैं. BSNL कर्मचारी देशभर में केंद्र सरकार की पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं. यह विरोध AUAB के तहत हो रहा है, जो BSNL के मुख्य यूनियन और संगठनों का अंब्रेला ऑर्गेनाइजेशन है. कंपनी के कर्मचारी काला बैज पहनकर सरकार की पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं.

AUAB महाराष्ट्र के अध्यक्ष रंजन दानी का कहना है कि उनकी संस्था 14,917 BSNL टावर्स को प्राइवेट फर्म्स के हाथ में देने के सरकारी फैसले का जोरदार विरोध कर रही है.उन्होंने बताया, ‘आम बजट 2021-22 में सरकार ने कहा था कि वह 40 हजार करोड़ रुपये BSNL और MTNL के मोबाइल टावर और ऑप्टिक फाइबर प्राइवेट कंपनियों को देकर इकट्ठा करेंगे.’

अपने ही टावर के लिए देने होंगे पैसे
अब इस बात को आसान शब्दों में समझे तो BSNL के 14,917 टावर्स प्राइवेट कंपनियों को देकर सरकार 40 हजार करोड़ रुपये इकट्ठा करना चाहती है. इससे बीएसएनएल की स्थिति को पहले से बेहतर करने की योजना है. मगर इन टावर्स को प्राइवेट कंपनियों को देने का मतलब है कि इनको इस्तेमाल करने के लिए BSNL को ही पैसे देने पड़ेंगे.
राहत पैकेज पर चल रही नाव

हालांकि, सरकार कई तरह से BSNL को वापस पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है. हाल में ही सरकार ने इसके लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है.इससे अर्से से अटकी पड़ी BSNL 4G सर्विस शुरू हो सकेगी. साथ ही केंद्र सरकार बीएसएनएल के घाटे को भी कम करने की कोशिश कर रही है. लेटेस्ट अपडेट में सरकार ने BSNL और BBNL के मर्जर को भी मंजूरी दे दी है.

BSNL के घाटे पर नजर डाले तो कंपनी एक दशक से ज्यादा वक्त से नुकसान में चल रही है. साल 2009-10 में कंपनी को पहली बार घाटा हुआ था और यह सिलसिला अभी तक चला आ रहा है.वित्त वर्ष 2019-20 यानी पहली बार हुए घाटने के 10 साल बाद यह आंकड़ा 15,500 करोड़ रुपये पहुंच गया था. पिछले एक दशक में कंपनी को 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...