4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबजट 2025: न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर की एंट्री, फैक्ट्री में तैयार...

बजट 2025: न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर की एंट्री, फैक्ट्री में तैयार होंगे रिएक्टर, बदलने वाला है ऊर्जा क्षेत्र का सीन!

Published on

नई दिल्ली,

भारत न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है. आज के बजट में इसकी स्पष्ट झलक दिखी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 में न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र के लिए भारी-भरकम 20 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.सरकार ने इस क्षेत्र में प्राइवेट प्लेयर्स को आने के लिए न्यौता दिया है. यही नहीं निजी निवेशकों की सहूलियत के लिए सरकार एटॉमिक एनर्जी एक्ट और सिविल लाइबलिटी फॉर न्यूक्लियर डैमेज एक्ट में बदलाव करने को भी तैयार है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि 2047 तक कम से कम 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का विकास हमारे एनर्जी ट्रांजिशन की कोशिशों के लिए आवश्यक है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में 8 साल के अंदर यानी 2033 तक कम से कम 5 छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर विकसित करके उसे चालू कर लेगा.

निजी क्षेत्र को न्योता
परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में प्राइवेट खिलाड़ियों को आमंत्रित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2047 तक 100 गीगावाट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम निजी क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ सक्रिय साझेदारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. वित्त मंत्री ने कहा एनजी सेक्टर में दिग्गज खिलाड़ियों के प्रवेश को सहज बनाने के लिए सरकार एटॉमिक एनर्जी एक्ट और सिविल लाइबलिटी फॉर न्यूक्लियर डैमेज एक्ट में बदलाव करने को भी तैयार है.

उन्होंने आगे घोषणा की कि छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के अनुसंधान एवं विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये की राशि से एक परमाणु ऊर्जा मिशन स्थापित किया जाएगा. बता दें कि वर्तमान में भारत के पास 462 गीगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है. इसमें परमाणु ऊर्जा का हिस्सा मात्र 8 गीगावाट है.

क्या होते हैं स्मॉल मॉडयूलर न्यूक्लियर रिएक्टर?
स्मॉल मॉडयूलर रिएक्टर (SMRs) छोटे पैमाने के परमाणु रिएक्टर होते हैं जो पारंपरिक परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की तुलना में बहुत कम ऊर्जा उत्पादन करते हैं और आकार में छोटे होते हैं.स्मॉल मॉडयूलर रिएक्टर आमतौर पर 300 मेगावाट बिजली पैदा कर सकता है. जबकि बड़े पारंपरिक रिएक्टर 1000 मेगावाट बिजली पैदा कर सकती है.

स्मॉल मॉडयूलर रिएक्टर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे कारखानों में बनाया जाता है फिर इसके पार्ट्स को असेंबली के लिए वहां ले जाया जाता है जहां बिजली पैदा करनी है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे एक स्थान पर लगाकर कहीं भी ले जा सकते हैं. इससे निर्माण समय और लागत में सहूलियत मिलती है.

चूंकि इन रिएक्टरों को एक से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है इसलिए ये रिएक्टर वे दूरस्थ या ग्रिड से दूर क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई कर सकते हैं. इससे बिजली ट्रांसमिशन पर होने वाली खर्च में भारी बचत होती है. साथ ही वो जगह जहां पारंपरिक तौर पर बिजली नहीं पैदा किया जा सकता है वहां भी बिजली सप्लाई की जा सकती है.

स्मॉल मॉडयूलर रिएक्टर्स में ईंधन के रूप में क्या इस्तेमाल होता है?
स्मॉल मॉडयूलर रिएक्टर्स (SMRs) के लिए प्रयोग किया जाने वाला ईंधन मुख्य रूप से यूरेनियम होता है. इसके लिए यूरेनियम-235 की छड़ें प्रयोग की जाती हैं. यूरेनियम-235 उच्च ऊर्जा उत्सर्जन के लिए जानी जाती हैं.

स्मॉल मॉडयूलर रिएक्टर्स में सुरक्षा का पहलू
स्मॉल मॉडयूलर रिएक्टर्स अक्सर पैसिव सेफ्टी सिस्टम्स शामिल करते हैं जिन्हें आपात स्थिति में इंसानों के हस्तक्षेप की कम या कोई जरूरत नहीं होती है. इसका मतलब है कि आपात स्थिति में या जरूरत पड़ने पर वे बाहरी ऊर्जा या मानव कार्रवाई के बिना सुरक्षित रूप से बंद हो सकते हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...