4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedजंग की चपेट में कारोबार, इजराइल में बोरिया-बिस्तर समेट रही कंपनियां, नेस्ले...

जंग की चपेट में कारोबार, इजराइल में बोरिया-बिस्तर समेट रही कंपनियां, नेस्ले ने बंद किया बिजनेस

Published on

नई दिल्ली

हमास आतंकियों के हमले के बाद से इजरायल ने पलटवार कर दिया है। इजरायल के जवाबी हमले से वहां युद्ध की शुरुआत हो गई। बीते दो हफ्तों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी जंग का अब कारोबार पर असर पड़ने लगा है। इजरायल जंग के चलते कारोबार प्रभावित होने लगा है। दुनियाभर की कई बड़ी कंपनियां अब युद्धग्रस्त क्षेत्र से अपना कारोबार समेट रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए कंपनियों ने कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। 156 साल पुरानी और दुनिया की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनियों में से एक नेस्ले (Nestle) ने इजरायल में अपना कारोबार बंद करने का फैसला किया है।

कंपनियां समेट रही कारोबार
कंपनियों ने इजरायल में अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। नेस्ले ने अस्थाई तौर पर इजरायल स्थित अपना प्लांट बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि इजरायल में जारी जंग के चलते गम अपने प्रोडक्शन प्लांट्स को अस्थायी रूप से बंद कर रहे हैं। अपने प्रोडक्डशन और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए कंपनी ने ये फैसला लिया है। कंपनी के सीईओ मार्क श्नाइडर ने कहा कि हमारा फोकस अपने कर्मचारियों की सुरक्षा पर है। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को देखते हुए कंपनियां कारोबार समेटने लगी है। नेस्ले ही नहीं कई और कंपनियां इस बारे में विचार कर रही है।

भारत की इन कंपनियों का इजरायल में कारोबार
भारत की दर्जनों कंपनियां इजरायल में कारोबार कर रही हैं। भारत और इजरायल के बीच कूटनीतिक स्तर से लेकर राजनीतिक स्तर पर संबंध है। इजरायल की 500 से अधिक कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं। वहीं अडानी पोर्ट्स, सन फार्मास्युटिकल्स, डॉ रेड्डी, ल्यूपिन , टेक महिंद्रा, टाटा कंपनी की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, विप्रो जैसी कंपनियों का बड़ा निवेश है। ये कंपनियां अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर परेशान है और हालात पर नजरें बनाए हुए है। इस युद्ध का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। जंग के बीच शेयर बाजार लगातार धड़ाम हो रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...