8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedट्रेन में लगेंगे कैमरे, कोच के अंदर और बाहर की करतूतें होंगी...

ट्रेन में लगेंगे कैमरे, कोच के अंदर और बाहर की करतूतें होंगी रिकॉर्ड… रेलवे का बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्‍ली:

रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के इरादे से पटरियों और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखने के लिए ट्रेन में कई कैमरे लगाए जाएंगे। वैष्णव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कई ऐसी दुर्घटनाएं घटी हैं, जिनमें प्राधिकारियों को संदेह है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। यह कदम ट्रेन के अंदर और बाहर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना।

वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन के इंजन और गार्ड कोच के अगले-पिछले हिस्सों और दोनों किनारों पर कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डिब्बों में और इंजन के अगले हिस्से में जानवरों से बचाव के लिए लगे ‘कैटल गार्ड’ पर भी कैमरे लगाए जाएंगे।

तीन महीने में टेंडर होंगे जारी
रेल मंत्री ने कहा कि कैमरे लगाने के लिए तीन महीने के भीतर टेंडर जारी होंगे। कैमरे सभी ट्रेन में लगाए जाएंगे। वैष्णव ने बताया कि एक साझा डेटा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जहां इन सभी कैमरों में रिकॉर्ड होने वाले वीडियो फुटेज सहेजे जाएंगे।

ट्रेन को बेपटरी करने की कोश‍िशों पर चिंता
ट्रेन को बेपटरी करने की हालिया कोशिशों को ‘बेहद गंभीर’ करार देते हुए वैष्णव ने कहा कि रेलवे प्रशासन विभिन्न राज्यों के पुलिस प्रमुखों से संपर्क कर उनसे पटरियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाने का आग्रह कर रहा है। देश में हाल ही में ट्रेनों को बेपटरी करने की कई कोशिशें सामने आई हैं। यह एक गंभीर मामला है जो यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा पैदा करता है।

बाद में सूत्रों ने कहा, ‘ट्रेन को पटरी से उतारने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए खुफिया नेटवर्क और जन जागरूकता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।’ राजस्थान में एक महीने में तीन बार ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रचने के मामले सामने आए। इसी तरह हाल में कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इन घटनाओं ने रेलवे की चिंता बढ़ाई है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...