17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने दिवाली से पहले दिया बड़ा तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने दिवाली से पहले दिया बड़ा तोहफा

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को गैर-उत्पादकता से जुड़े बोनस यानी नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Adhoc Bonus) को मंजूरी दे दी है. दिवाली (Diwali) से पहले ये सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा है. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 2022-23 के लिए इस बोनस की गणना के लिए अधिकतम सीमा 7,000 रुपये तय की है.

इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले Group B और Group C में आने वाले Non-Gazetted Employees को भी बोनस मिलता है. इसके अलावा Adhoc Bonus का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों और आर्म्ड फोर्सेस को भी दिया जाता है. इस बोनस में 30 दिन की सैलरी के बराबर पैसा मिलता.

ऑफिस ऑर्डर में शेयर की गई जानकारी
इस संबंध में एक ऑफिस ऑर्डर में वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर की ओर से जानकारी शेयर करते हुए कहा गया है कि लेखा वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिनों की सैलरी के बराबर गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस ग्रुप सी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया गया है और ग्रुप बी के सभी नॉन गजटेड कर्मचारी, जो किसी भी उत्पादकता से जुड़े बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा.

बोनस के साथ मिल सकता है ये तोहफा
एक ओर जहां दिवाली से पहले पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली को और रोशन करने की तैयारी कर दी है, तो वहीं अब एक और बड़ा ऐलान आज बुधवार को सरकार की ओर से किया जा सकता है. जी हां, सरकार कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में इजाफे (DA Hike) को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद
केंद्रीय कैबिनेट और सीसीईए (CCEA) की बैठक आज होने वाली है और इसमें डीए हाइक पर फैसला लिया जा सकता है. अगर मोदी सरकार उम्मीद के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है, तो फिर उन्हें अब तक मिल रहा DA 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा और उनकी सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा. हालांकि, अब तक सरकार की ओर से DA Hike को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...