10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedराज ठाकरे से मिले 'छावा' के डायरेक्टर, हटाया डांस सीन, बोले- संभाजी...

राज ठाकरे से मिले ‘छावा’ के डायरेक्टर, हटाया डांस सीन, बोले- संभाजी महाराज से बड़ा कुछ नहीं

Published on

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘छावा’ रिलीज से पहले चर्चा में है. जबसे लुक पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हुआ है, विक्की की फिल्म को लेकर जोर शोर से बातें हो रही हैं. मूवी 14 फरवरी को रिलीज हो रही है. लेकिन इससे ‘छावा’ को विवादों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म के कुछ सीन्स पर बवाल मचा है.

ट्रेलर में एक सीन है जहां छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में दिखे विक्की को महाराष्ट्र का लोकनृत्य लेजिम डांस करते देखा गया. इस पर आपत्ति उठने के बाद डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने MNS चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की, ताकि किसी नतीजे से पहुंचा जा सके. छावा को लेकर चल रहे विवाद शांत हों. इस मुलाकात के बाद डायरेक्टर ने बताया मीटिंग में किन मुद्दों पर बात हुई.

फिल्म से लेजिम डांस हटाने को तैयार डायरेक्टर
डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने कहा- मैं राज ठाकरे से मिला. वो अच्छे रीडर और गहन अध्ययन करने वाले व्यक्ति हैं. इसलिए मैंने उनसे सुझाव और गाइडेंस ली है. उनके कहे हुए शब्द मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुए. उनसे मिलने के बाद मैंने फिल्म से उन सीन्स को हटाने का फैसला किया है जहां संभाजी महाराज को लेजिम (Lezim) नृत्य करते हुए दिखाया गया है. लेजिम नृत्य को फिल्म से हटाना कोई बड़ी बात नहीं है. संभाजी महाराज उस लेजिम नृत्य से बहुत बड़े हैं. इसलिए हम उन सीन्स को फिल्म से हटाने जा रहे हैं.

जब संभाजी महाराज ने बरहानपुर पर हमला किया था उनकी उम्र महज 20 साल थी. हमने शिवाजी सावंत की किताब छावा के राइट्स लिए हुए हैं. किताब में लिखा है कि संभाजी महाराज होली के त्योहार में शामिल होते थे. वे आग से नारियल निकालते थे. इसलिए हमने सोचा तब संभाजी महाराज सिर्फ 20 साल के थे. तो यकीनन ही लेजिम लोकनृत्य भी करते होंगे. और क्यों नहीं? लेजिम लोकनृत्य मराठा संस्कृति का एक हिस्सा है. यह हमारा पारंपरिक नृत्य है. लेकिन अगर किसी को उन डांस मूव्स और लेजिम नृत्य की वजह से ठेस पहुंचती है तो हम वो सीन हटा देंगे. क्योंकि हमारे लिए लेजिम नृत्य छत्रपति संभाजी महाराज से बड़ा नहीं है.

दूसरी तरफ, महाराष्ट के मंत्री उदय सामंत ने छावा को रिलीज से पहले एक्सपर्ट्स को दिखाने की मांग की है. ताकि आपत्तिजनक दृश्यों को पहले ही हटाया जा सके. उन्होंने मेकर्स को चेतानावी देते हुए कहा मराहाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मालूम हो, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीरादे छत्रपति ने फिल्म को रिलीज से पहले देखने की इच्छा जताई है ताकि गलतियों को दूर किया जा सके.बात करें फिल्म की तो, इसमें विक्की ने संभाजी महाराज, रश्मिका ने महारानी येसुबाई और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल प्ले किया है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...