4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedछोटे निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जानिए PPF, सुकन्‍या समृद्ध‍ि पर कितना...

छोटे निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जानिए PPF, सुकन्‍या समृद्ध‍ि पर कितना बढ़ सकता है ब्याज

Published on

नई दिल्ली

महंगाई से जूझ रहे छोटे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। इस महीने के अंत में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की समीक्षा होनी है। सरकारी बॉन्ड यील्ड में तेजी आ रही है और माना जा रहा है कि छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। छोटी बचत योजनाओं में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना, सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) शामिल हैं। इन योजनाओं को पोस्ट ऑफिस स्कीम्स यानी डाकघर योजनाएं कहा जाता है। 10 साल की मैच्योरिटी वाले बॉन्ड्स पर यील्ड अप्रैल 2022 से सात फीसदी से ऊपर बनी हुई है। investing.com के मुताबिक जून से अगस्त 2022 के दौरान इसका औसत 7.31 फीसदी है।

वित्त मंत्रालय ने 18 मार्च, 2016 को एक फॉर्मूला नोटिफाई किया था। इसमें सरकारी बॉन्ड्स की तीन महीने की एवरेज यील्ड प्लस 25 बेसिस पॉइंट्स के आधार पर ब्याज दर तय होती है। इसके मुताबिक अगली तिमाही में पीपीएफ की ब्याज दर 7.56 फीसदी तक जा सकती है। अभी पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 फीसदी है। इसी तरह सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 8.3 फीसदी पहुंच सकती है। अभी इस पर ब्याज दर 7.6 फीसदी है। फॉर्मूले के मुताबिक सरकारी बॉन्ड पर तीन महीने की एवरेज यील्ड प्लस 75 बेसिस पॉइंट्स के आधार पर इसकी ब्याज दर तय होती है।

कब हुआ था बदलाव
हालांकि सरकार हमेशा इस फॉर्मूले के आधार पर ब्याज दरों को तय नहीं करती है। इससे पहले अप्रैल-जून, 2020 की तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बदलाव किया गया था। तब ब्याज दरों में कमी की गई थी। उसके बाद से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि हाल के महीनों में सरकारी यील्ड में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इससे उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

30 स‍ितंबर को स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दरों की समीक्षा होनी है। सरकार की तरफ से स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर ब्‍याज की हर तीन महीने में समीक्षा की जाती है। इस समीक्षा के दौरान ब्‍याज दर को बढ़ाने, घटाने या स्‍थ‍िर रखने पर फैसला क‍िया जाता है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की तरफ से इन ब्याज दरों को तय क‍िया जाता है। यह समीक्षा अक्‍टूबर से द‍िसंबर 2022 की त‍िमाही के ल‍िए होनी है। मंहगाई को रोकने के लिए आरबीआई हाल में तीन बार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर चुका है। इसके बाद कई बैंकों ने एफडी पर ब्‍याज दर में इजाफा क‍िया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...