8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedचीन ने दे दिया ऐपल को झटका, Nvidia ने मारी बाजी, $5...

चीन ने दे दिया ऐपल को झटका, Nvidia ने मारी बाजी, $5 ट्रिलियन की होड़ में कौन है सबसे आगे?

Published on

नई दिल्ली

आईफोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल को चीन ने तगड़ा झटका दिया है। चीन में ऐपल अब सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी नहीं रह गई है। वीवो और हुआवे ने उसे पछाड़ दिया है। पिछले तीन हफ्ते में कंपनी के मार्केट कैप में 510 अरब डॉलर की गिरावट आई है और इसके साथ ही दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी का तमगा भी उससे छिन गया है। एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ट्रेन बन गई है। एनवीडिया के शेयरों में बुधवार को 4.43% तेजी आई और इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 3.601 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

दूसरी ओर ऐपल के शेयरों में बुधवार को 0.53% की मामूली तेजी रही और उसका मार्केट कैप 3.365 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। 26 दिसंबर से कंपनी के शेयरों में 14 फीसदी गिरावट आई है। चीन में कंपनी का शिपमेंट पिछले साल 17 फीसदी गिर गया जो 2016 के बाद कंपनी की सालाना सेल में सबसे बड़ी गिरावट है। अभी दुनिया की तीन कंपनियों का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। इनमें एनवीडिया और ऐपल के अलावा माइक्रोसॉफ्ट (3.317 ट्रिलियन डॉलर) शामिल है। माना जा रहा है कि जल्दी ही दुनिया को पहली 4 ट्रिलियन डॉलर वाली कंपनी मिल सकती है। इसी साल ऐसा हो सकता है।

$5 ट्रिलियन की रेस
जानकारों का कहना है कि 5 ट्रिलियन डॉलर की रेस में ऐमजॉन सबसे आगे है। इस दशक के अंत तक कंपनी इस मुकाम पर पहुंच सकता है। अभी इसका मार्केट कैप 2.471 ट्रिलियन डॉलर है। इसकी वजह यह है कि कंपनी एआई और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जमकर खर्च कर रही है। साथ ही उसका ई-कॉमर्स और एडवरटाइजिंग बिजनस अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इससे कंपनी को रेकॉर्ड फ्री कैश फ्लो मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कंपनी 5 ट्रिलियन डॉलर का मुकाम पाने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...