12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedचीन BSNL की कराएगा वापसी! क्यों सरकारी कंपनी मांग रही ड्रैगन की...

चीन BSNL की कराएगा वापसी! क्यों सरकारी कंपनी मांग रही ड्रैगन की मदद?

Published on

केंद्र सरकार भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में चीन की एंट्री नहीं चाहती है। यही वजह है कि 5G नेटवर्क रोलआउट में चाइनीज कंपनियों की मदद नहीं ली गई है, लेकिन सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने 4G नेटवर्क रोलआउट में चीन से मदद मांग रही है।

4G रोलआउट में मदद की उम्मीद
ET की रिपोर्ट की मानें, तो नोकिया और चीन की जेडटीई से BSNL ने मदद मांगी है। बता दें कि यह दोनों कंपनियां BSNL के साथ 2G और 3G नेटवर्क रोलआउट में मदद मांग रही हैं। इसी साझेदारी को बीएसएनएल आगे बढ़ाना चाहती है। BSNL ने अपने 2G और 3G नेटवर्क को लोकली रोलआउट कर रही है और 4G नेटवर्क रोलआउट में साझेदारी चाह रही है।

5G रोलआउट
अगर 5G नेटवर्क रोलआउट की बात करें, तो इसमें स्वदेशी तकनीक और हार्डवेयर का यूज किया गया है। साथ ही कुछ अमेरिकी और ब्रिटेन की कंपनियों से भी टेक्निकल मदद लेने की सूचना है। हालांकि चीन को इससे दूर रखा गया है।

सफल रहा स्वदेशी ट्रायल
बता दें कि BSNL 4G नेटवर्क का सेंट्रल ब्रेन स्वदेशी है, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स यानी C-DoT की तरफ से विकसित किया गया है। रेडियो इक्विपमेंट को टाटा ग्रुप की कंपनी ने तेजस ने सप्लाई किया है, जबकि सिस्टम इंटीग्रेशन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस यानी TCS कर रही है। C-DoT की ओर से पहले ही स्वदेशी 4G कोर का सफल ट्रायल हो चुका है। इसे बीएसएनएल के कॉमर्शियल नेटवर्क पर चंढ़ीगढ़ और अंबाला पर टेस्ट किया गया है। इसका रेगुलर कोर नेटवर्क मई और जून 2024 तक तैयार हो सकता है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...