8.4 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedचीन के DeepSeek से अमेरिका में हाहाकार, $2 ट्रिलियन स्वाहा... कौन उठा...

चीन के DeepSeek से अमेरिका में हाहाकार, $2 ट्रिलियन स्वाहा… कौन उठा रहा इस लड़ाई का फायदा

Published on

नई दिल्ली

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देश अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। खासकर टेक्नोलॉजी को लेकर दोनों देशों के बीच होड़ मची है। अमेरिका किसी भी कीमत पर अपनी टेक्नोलॉजी चीन को नहीं देना चाहता है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद स्थिति और विकट हो गई है। उन्होंने 1 फरवरी से चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसे बढ़ाकर 60 फीसदी तक ले जाने की भी धमकी दी है। लेकिन चीन और अमेरिका के बीच चल रही इस लड़ाई का फायदा भारत को नहीं हो रहा है। तो फिर इसका फायदा कौन उठा रहा है?

इस बीच चीन के एक साल से भी कम पुराने एआई स्टार्टअप DeepSeek ने एआई की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत अमेरिका के मुकाबले बहुत कम है जबकि इसकी परफॉरमेंस दुनिया के सबसे बेस्ट चैटबॉट्स के बराबर है। इसके कारण अमेरिका के शेयर बाजार खासकर टेक कंपनियों में काफी गिरावट देखी जा रही है। एनवीडिया का शेयर प्री-ओपन ट्रेडिंग में करीब 12 फीसदी गिर गया है। DeepSeek के कारण आई गिरावट से अमेरिका का 2 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप साफ हो गया है।

कौन उठा रहा फायदा
अमेरिका-चीन घमासान का फायदा साउथईस्ट एशिया के देश उठा रहे हैं। एआई के बूम से ये देश टेक्नोलॉजी के हब बन गए हैं और इनकी कंबाइंड जीडीपी 3.7 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल और माइक्रोसॉफ्ट ने एडवांस्ड एआई बूम और चिप प्रोडक्शन इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए इन देशों में 8 अरब डॉलर का निवेश किया है। 2022 से 2035 के बीच साउथईस्ट एशिया की जीडीपी तिगुना पहुंचने की उम्मीद है। साल 2024 में इन देशों में जीडीपी ग्रोथ सभी दूसरे देशों के औसत का लगभग दोगुना रही।

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर गहराने से साउथईस्ट एशिया के देशों को और फायदा होने की उम्मीद है। सिंगापुर की पर कैपिटा इनकम 109000 डॉलर पहुंच चुकी है जो लक्जमबर्ग के बाद सबसे ज्यादा है। एआई का यूज बढ़ने और चिप शॉर्टेज बढ़ने से दुनिया के कई छोटे देशों के लिए संभावना बढ़ गई है। लेकिन इससे इनकम और वेल्थ में असमानता बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया है। माना जा रहा है कि दुनियाभर में एआई के बढ़ते चलन से लाखों लोगों की नौकरी चली जाएगी जबकि लागत कम होने से कंपनियों का मुनाफा बढ़ जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...