7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedAI में चीन का नया कमाल, सिंगल फोटो से मिनटों में वीडियो...

AI में चीन का नया कमाल, सिंगल फोटो से मिनटों में वीडियो बनकर तैयार, पूरी दुनिया में हुई क्रेजी

Published on

ByteDance नाम तो सुना होगा? अगर नहीं, तो आपने चाइनीज सोशल मीडिया ऐप Tiktok के बारे में जरूर सुना होगा? Tiktok की पैरेंट कंपनी ByteDance है। इसी ByteDance ने एक ऐसा एआई मॉडल बनाया है, जिसने पूरी दुनिया को क्रेजी कर दिया है। इसका नाम है – OmniHuman-1 मल्टीमॉडल मॉडल. यह मल्टीमॉडल आपकी सिंगल फोटो और ऑडियो को हाईपर रियलिस्टिक वीडियो में बदल देगा। मतलब आप देखकर पहचान नहीं पाएंगे कि यह वीडियो रियल है या नहीं। TikTok ने इस नए टूल से एक बार फिर दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह एआई मॉडल पूरी दुनिया में चर्चा की वजह बना हुआ है। इससे पहले चीन के deepSeek ने पूरी दुनिया को क्रेजी कर दिया था।

फोटो से तैयार कर सकता है वीडियो भाषण
हालांकि OmniHuman-1 मॉडल ने डीपफेक की भी चर्चा छेड़ दी है। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस टूल की मदद से किसी के फोटो को वीडियो में बदलकर कोई भी ऑडियो चलाया जा सकेगा, जो आम लोग पहचान नहीं पाएंगे। बाइटडांस का नया एआई मॉडल वीडियो में चेहरे के भाव और हरकतों को बिल्कुल रियल तरीके से दिखाता है। यह किसी की फोटो की मदद से वीडियो भाषण और गीत तैयार कर सकता है।

क्या है डेटा मिक्सिंग टेक्नोलॉजी
ByteDance की मानें, तो फोटो से वीडियो बनाने के लिए डेटा मिक्सिंग टेक्नोलॉजी की जरूरत होती है, जो फेसियल एक्सप्रेशन से रियलिस्टिक वीडियो बनाता है। यह पूरी बॉडी का क्लोजअप फेसियल एक्सप्रेशन लेता है। इसकी तरफ से बनाए गए वीडियो क्लिप के जेस्चर, लिप मूवमेंट और एक्सप्रेशन बिल्कुल रियल लगते हैं। कंपनी का मानना है कि यह वर्चुअल एंटरटेनमेंट और एजूकेशन के नए रास्ते खोल सकता है।

चीन और अमेरिकी एआई रेस
ByteDance ने अपना एआई मॉडल ऐसे वक्त में पेश किया है, जब ग्लोबली एआई रेस जारी है। चीन और अमेरिका के बीच एआई रेस का दौर चल रहा है। ऐसे दौर में ByteDance ने नया OmniHuman-A मॉडल पेश कर दिया है, जिसे एआई में चीन के बढ़ते प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...