11.1 C
London
Monday, March 9, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी से मिले CM योगी, कहा- UP में निवेश कीजिए, सुरक्षा...

मुकेश अंबानी से मिले CM योगी, कहा- UP में निवेश कीजिए, सुरक्षा की गारंटी

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश की सरकार अपने यहां उद्योग लाने के लिए जोर-शोर से जुटी है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अर्थनगरी मुंबई पहुंचे हुए हैं. जहां वो लगातार उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी से मुलाकात की. दोनों के बीच ये मुलाकात ताज होटल में हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुकेश अंबानी को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रण दिया. मुकेश अंबानी ने भी CM योगी को बुके देकर स्वागत किया.मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि उन्होंने फैसला किया सूबे में निवेश के लिए खुद जाकर लोगों से अपील करने की जरूरत है. इसलिए वो मुंबई पहुंचे हैं और इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. निवेशकों से आश्नासन मिल रहा है.

यूपी में मानवीय हस्तक्षेप जीरो
इससे पहले एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेशक बेफिक्र होकर उद्योग लगा सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हमारे यहां मानवीय हस्तक्षेप जीरो है. कोई आपके कार्य को हस्तक्षेप नहीं करेगा. आप सबको आमंत्रित करते हैं, हमारे राज्य में आइए और निवेश कीजिए. सुरक्षा की पूरी गारंटी सरकार लेगी. आप जिस दिन MoU साइन करेंगे उसी दिन से मुख्यमंत्री कार्यालय आपके समझौते का मॉनिटरिंग करेगा. कोई तीसरा हस्तक्षेप नहीं कर पाएगा.

अपने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को निवेशक आउटरीच कार्यक्रम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मैं आपके निवेश की सुरक्षा की गारंटी देता हूं. सीएम ऑफिस आपके निवेश पर नजर रखेगा और इसमें किसी तरह का दखल नहीं होगा. हम मानव हस्तक्षेप को पूर्ण शून्य बनाने का इरादा रखते हैं. नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने को साकार करना है और यूपी उस मोर्चे पर सब कुछ कर रहा है.’ उन्होंने कहा कि 4 लाख करोड़ का निवेश राज्य में महामारी की चपेट में आने के बावजूद संभव हुआ है.

सीएम योगी ने कहा, ‘हमारे पास प्रचुर जल संसाधन हैं, दुनिया की सबसे अच्छी उर्वरा भूमि हमारे पास है. उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति पूरी निश्चिंतता के साथ निवेश कर सकता है. आपको और आपके निवेश को सुरक्षा की गारंटी उत्तर प्रदेश सरकार देगी.’

यूपी में आइए और निवेश कीजिए…
मुंबई पहुंचे योगी आदित्यनाथ लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की खूबियां भी गिना रहे हैं कि पिछले पांच वर्षों में किस तरह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य में बदलाव हुए हैं. साथ ही सीएम योगी का कहना है कि निवेश के लिए माहौल बनाने के लिए सरकार की तरफ से कई कदम उठाए गए हैं.
यूपी में फिल्मसिटी को लेकर हुई बातचीत

अक्षय कुमार से भी हुई मुलाकात
दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात की. इस दौरान अक्षय कुमार ने सीएम योगी से कहा कि यूपी की फिल्म सिटी को लेकर भारतीय सिनेमा जगत में काफी उत्साह है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी परियोजना वैश्विक मानकों के अनुरूप होगी. राज्य में नई फिल्म नीति तैयार की जा रही है.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...