15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता समेत गुजरात की सात सीटों पर...

कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता समेत गुजरात की सात सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, दो विधायकों को भी टिकट

Published on

अहमदाबाद:

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पार्टी ने इस सूची में गुजरात की 26 सीटें से 7 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य में दो सीटें आम आदमी पार्टी पार्टी के लिए छोड़ी हैं। ऐसे में पार्टी राज्य की कुल 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की दूसरी सूची में कुल 43 उम्मीदवार हैं। इन्हीं में सात उम्मीदवार गुजरात के शामिल हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के पूर्व प्रमुख रोहन गुप्ता को गुजरात में अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कई सीटों पर तय हुआ मुकाबला
कांग्रेस पार्टी ने गुजरात की कच्छ लोकसभा सीट से नितिशभाई लालन को मैदान में उतारा है। इस सीट पर बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद विनोद चावड़ा को टिकट दिया है। पार्टी ने उत्तर गुजरात में आने वाली बनासकांठा सीट पर इस क्षेत्र से विधायक गेनीबेठ ठाकोर की उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने भी यहां पर टिकट में बदलाव करते हुए रेखाबेन चौधरी को टिकट दी है। ऐसे में बनासकांठा की सीट पर पहली बार महिला बनाम महिला के मुकाबला होगा। पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता को अहमदाबाद ईस्ट से उतारा है। बीजेपी ने अभी इस सीट पर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है।

ललित वसोया को किया रिपीट
पार्टी ने इसके अलावा अहमदाबाद की वेस्ट सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने भरत मकवाना को टिकट दिया है। उनका मुकाबला दिनेश मकवाना होगा। पार्टी ने पोरबंदर से पूर्व विधायक ललित वसोया को टिकट दिया है। वे 2019 में भी चुनाव लड़ाया था। पार्टी ने बारडोली से सिद्धार्थ चौधरी को टिकट दिया है। वलसाड की सीट पर पार्टी ने अनंत पटेल को मैदान में उतारा है। पार्टी ने सात प्रत्याशियों में दो मौजूदा विधायकों को उम्मीदवार बनाया है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...