15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedखाना पकाना महंगा: जानिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में PNG कितनी महंगी

खाना पकाना महंगा: जानिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में PNG कितनी महंगी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की जनता पर महंगाई की एक और मार आज पड़ी है। परिवारों में रसोई के बजट पर बोझ बढ़ गया है। पाइप के जरिए सप्लाई होने वाली रसोई गैस महंगी हो गई है। दिल्ली सहित आस-पास के कई शहरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम बढ़ गए हैं। इंद्रप्र्स्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शुक्रवार को पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने दिल्ली में पीएनजी की कीमतों को बढ़ाकर 50.59 रुपये प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर (SCM) कर दिया है। इससे पहले दाम 47.96 रुपये प्रति इकाई था। इस तरह पीएनजी की कीमत में 2.63 रुपये प्रति इकाई की बढ़ोतरी हुई है। दो सप्ताह से भी कम समय में पीएनजी के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। पीएनजी की नई घरेलू खुदरा कीमतें 5 अगस्त 2022 से लागू हो गई हैं। दिल्ली के साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आदि शहरों में भी पीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है।

इन शहरों में भी बढ़े दाम
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की कीमत बढ़कर 50.46 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। करनाल और रेवाड़ी में पीएनजी की कीमत बढ़कर 49.40 एससीएम हो गई है। इसके अलावा गुरुग्राम में पीएनजी के दाम 48.79 रुपये प्रति एससीएम हो गया है। मुजफ्फरपुर, मेरठ और शामली में पीएनजी की दर बढ़कर 53.97 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।

राजस्थान के इन शहरों में भी बढ़े दाम
राजस्थान की बात करें, तो यहां पीएनजी की दर अजमेर, पाली और राजसमंद में 56.23 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। वहीं, कानपुर, हमिरपुर और फतेहपुर की बात करें, तो यहां पीएनजी की दर बढ़कर 53.10 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।

आईजीएल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि इस बढ़ोतरी से गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई हो पाएगी। इससे पहले 26 जुलाई को पीएनजी के दाम 2.1 रुपये प्रति इकाई बढ़ाए गए थे। गौरतलब है कि सरकार ने बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है। इसके चलते गैस के दाम बढ़े हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल शहर गैस वितरकों को आपूर्ति से पहले स्थानीय स्तर पर उत्पादित और आयातित गैस के औसत के हिसाब से दरें तय करती है।

मुंबई में भी बढ़े हैं दाम
देश के अन्य शहरों में भी पीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं। मुंबई में महानगर गैस लि. (MGL) ने सीएनजी का दाम छह रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का चार रुपये प्रति इकाई बढ़ाया है। एमजीएल ने बयान में कहा था, ‘‘गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से हमें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। सीएनजी का खुदरा दाम बढ़ाकर 86 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का 52.50 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है।’’

दिल्ली में नहीं बढ़े सीएनजी के दाम
पिछले 20 दिन में मुंबई में सीएनजी में दो बार बढोतरी हो गई है। मुंबई में सीएनजी के दाम 13 जुलाई को और 3 अगस्त को बढ़े थे। वहीं, आईजीएल ने दिल्ली में सीएनजी के दाम नहीं बढ़ाए हैं। सीएनजी का दाम 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रखा गया है। 21 मई को दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़े थे। उसके बाद नहीं बढ़े।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...