14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedदादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: ‘द कश्मीर फाइल्स’ और RRR का...

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: ‘द कश्मीर फाइल्स’ और RRR का जलवा, रणबीर-आलिया को मिला बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड

Published on

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 मुंबई में आयोजित किया गया। इस अवार्ड शो में बॉलीवुड के दिग्गजों ने एंट्री की। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अनुपम खेर, वरुण धवन और साउथ के फेमस एक्टर ऋषभ शेट्टी, आलिया भट्ट, रेखा समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया।

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड दिए गए हैं। वहीं आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का अवार्ड दिया है और उनके पति रणबीर कपूर को ‘ब्रह्मास्त्र’में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
साल 2022 में आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। फिल्म कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित थी। इस फिल्म पर काफी बवाल हुआ था। राजनीतिक पार्टियों ने इसे प्रोपेगेंडा बताया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 340.92 करोड़ की कमाई की थी।

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर अवॉर्ड नाइट की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने अपने इस अवॉर्ड को आतंकवाद से पीड़ितों और देश की जनता को डेडिकेट किया है। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का जलवा भी बरकरार रहा। RRR को इंटरनेशनल फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है।

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड यहां देखें पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म: द कश्मीर फाइल्स

बेस्ट डायरेक्टर: आर बाल्की (‘चुप’)

बेस्ट एक्टर: रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर: ऋषभ शेट्टी (कांतारा)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- मनीष पॉल (जुगजग जियो)

फिल्मों में बेहतरीन योगदान का अवॉर्ड

बेस्ट वेब सीरीज: रेखा (रुद्र):

द एज ऑफ डार्कनेस क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर: वरुण धवन (भेड़िया)

फिल्म ऑफ द ईयर: आरआरआर

टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर: अनुपमा

मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर: अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)

टेलीविजन सीरीज़ में बेस्ट एक्टर: ज़ैन इमाम (फ़ना- इश्क में मरजावां)

टेलीविज़न सीरीज़ में बेस्ट एक्ट्रेस: तेजस्वी प्रकाश (नागिन)

बेस्ट मेल सिंगर: सचेत टंडन (मैय्या मैनु)

बेस्ट फीमेल सिंगर: नीति मोहन (मेरी जान)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर: पीएस विनोद (विक्रम वेधा)

संगीत में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवॉर्ड: हरिहरन

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...