12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 26 फीसदी की गिरावट से सहमी दलाल...

अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 26 फीसदी की गिरावट से सहमी दलाल स्ट्रीट, एक दिन पहले FPO की हुई थी लॉन्चिंग

Published on

मुंबई

गौतम अडानी को बजट वाला दिन खासा मुफीद नहीं रहा। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद अडानी इंटरप्राइजेज का FPO एक दिन पहले ही लॉन्च हुआ था। शुरुआती रिपोर्ट काफी खुशफहमी वाली रहीं। कंपनी अपनी कामयाबी पर बाग-बाग थी। हिंडनबर्ग से मजबूती से लड़ाई लड़ने का मन बना रही थी। लेकिन इधर मोदी सरकार ने बजट पेश किया और दूसरी तरफ अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर 26.70 लुढ़क गया। दलाल स्ट्रीट भी अडानी के शेयर की इस गिरावट से सहम गई। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर का गिरना अडानी ग्रुप के लिए एक बड़ा झटका है।

फिलहाल गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्मेंट में भी बुरी तरह से पिछड़ गए हैं। वह अब सबसे अमीर एशियाई या भारतीय नहीं हैं। मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। अंबानी पिछले साल अप्रैल में अडानी से पिछड़ गए थे। अडानी एक सप्ताह पहले फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे और वह बुधवार को 15वें स्थान पर फिसल गए। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है। अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

फोर्ब्स के अनुसार 83.7 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी उसकी लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। अडानी की संपत्ति में पिछले साल 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। लेकिन पिछले एक सप्ताह में उनकी संपत्ति तेजी से घटी है। वह इस समय वैश्विक अरबपतियों की सूची में 75.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 15वें स्थान पर हैं। पिछले एक सप्ताह में अडानी समूह की कंपनियों ने 90 अरब अमेरिकी डॉलर गंवा दिए हैं।

बजट के दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में खासा उतार-चढ़ाव देखा गया। बाजार के ऊपरी स्तर पर जाने के बाद मुनाफावसूली हावी होने से दोनों प्रमुख सूचकांक मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 158.18 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,708.08 अंक पर बंद हुआ। बजट भाषण के समय सेंसेक्स 1,223.54 अंक तक उछला था लेकिन बाद में बिकवाली का सिलसिला चलने से इसने अपनी अधिकांश बढ़त गंवा दी।

उधर, एनएसई के सूचकांक निफ्टी में 45.85 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 17,616.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आईटीसी ने सर्वाधिक 2.61 फीसदी की बढ़त हासिल की। टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी लाभ की स्थिति में रहे। बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 5.65 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...