4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized50 करोड़ WhatsApp यूजर्स का डेटा लीक, बैंक फ्रॉड का खतरा! आप...

50 करोड़ WhatsApp यूजर्स का डेटा लीक, बैंक फ्रॉड का खतरा! आप तो नहीं शामिल

Published on

नई दिल्ली

WhatsApp को सबसे सुरक्षित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म माना जाता है। लेकिन अब इन दावों की पोल खुल रही है। जी हां, WhatsApp डेटा लीक की खबर मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 84 देशों के WhatsApp यूजर्स के मोबाइल नंबर लीक हो गए हैं। इन मोबाइन नंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है, जो कि WhatsApp यूजर्स की सेफ्टी के लिहाज से बेहद खतरनाक है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में WhatsApp यूजर्स को बैंक फ्रॉड समेत कई तरह के फ्रॉड का सामना करना पड़ सकता है।

किन यूजर्स का डेटा हुआ लीक?
जिन देशों के WhatsApp यूजर्स के मोबाइल नंबर का डेटा लीक हुआ है, उसमें अमेरिका, ब्रिटेन, इजिप्ट, इटली, सउदी अरब और भारत शामिल हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा डेटा ब्रीच है, जिसमें करीब 50 करोड़ लोगों का डेटा लीक हो गया है। Cybernews की रिपोर्ट के मुताबिक हैकिंग कम्यूनिटी फोरम पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें WhatsApp डेटा बिक्री का दावा किया गया है। ऐसे दावा किया जा रहा है कि वो 487 मिलियन वॉट्सऐप मोबाइल यूजर्स का 2022 डेटाबेस बेच रहे हैं।

यूजर्स हो सकते हैं हैकिंग का शिकार
रिसर्चर का दावा है कि 50 करोड़ WhatsApp यूजर्स के मोबाइल डेटा को साइबर अटैकर्स खरीद सकते हैं, जो इस डेटाबेस के जरिए फिशिंग अटैक को अंजाम दिया जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में WhatsApp यूजर्स को अननोन नंबर्स से कॉल्स और मैसेज मिल सकते हैं।

किस देश के कितने यूजर्स का डेटा हुआ लीक
डेटा बेस में करीब 32 मिलियन अमेरिकी यूजर्स का डेटा है। इसकी तरह इसमें 45 मिलियन इजिप्ट के WhatsApp यूजर्स का डेटा मौजूद है। जबकि इटली का 35 मिलियन और सऊदी अरब के 29 मिलियन WhatsApp यूजर्स शामिल हैं। वही फ्रांस के 20 मिलियन और टर्की के 20 मिलियन WhatsApp यूजर्स का डेटा शामिल है। डेटाबेस में रूस के 10 मिलियन और यूके के 11 मिलियन WhatsApp यूजर्स शामिल हैं।

इतने रुपये में बिक रहा डेटा
रिपोर्ट के मुताबिक यूएस डेटा सेट को करीब 5,71,690 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि यूके और जर्मनी डेटा सेट्स को करीब 2,04,175 रुपये और 1,63,340 रुपये में बेचा जा रहा है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...