20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअमेरिकी एक्‍ट्रेस डेनिस रिचर्ड्स और उनके पति पर जानलेवा हमला, सरेआम चली...

अमेरिकी एक्‍ट्रेस डेनिस रिचर्ड्स और उनके पति पर जानलेवा हमला, सरेआम चली गोलियां

Published on

‘वाइल्‍ड थ‍िंग्‍स’ और ‘स्‍कैरी मूवी 3’ फेम अमेरिकी एक्‍ट्रेस डेनिस रिचर्ड्स और उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ है। अमेरिकी मीडिया के हवाले से खबर है कि सोमवार को डेनिस और उनके पति ऐरन सड़क पर अपनी कार में थे। तभी एक दूसरी गाड़ी वाले से उनकी बहस हो गई। हालात तब हद से बाहर हो गए जब रोड रेज में दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने एक्‍ट्रेस की कार पर दनादन गोलियां दागनी शुरू कर दी।

‘टीएमजेड’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेनिस और ऐरन, लॉस एंजिलिस में पोप्सिकल स्टूडियो की तरफ जा रहे थे। उनके पति कार ड्राइव कर रहे थे। वह पार्किंग के लिए जगह ढूंढ़ रहे थे और उन्‍हें इसमें मुश्‍क‍िल हो रही थी। तभी उनके पीछे से आ रही कार का ड्राइवर चिढ़ गया। वह डेनिस और उनके पति ऐरन पर चिल्‍लाने लगा।

गुस्‍से में तिलमिलाए ड्राइवर ने दागी गोलियां
ऐरन ने उस कार सवार से बहस नहीं की और आगे जाने दिया। लेकिन तभी वह ड्राइवर गुस्‍से में तिलमिला उठा और उसने डेनिस की कार पर गोलियां चला दीं। अच्‍छी बात यह रही कि गोली कार के पिछले हिस्‍से में लगी और इसमें सौभाग्य से कोई भी घायल नहीं हुआ। इस घटना से डेनिस बुरी तरह घबरा गईं और सेट पर रोती हुई पहुंचीं। प्रोडक्‍शन टीम के किसी मेंबर ने डेनिस की गाड़ी पर गोलियों के निशान देखे और इमरजेंसी नंबर 911 पर फोन लगा दिया। हालांकि, अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि पुलिस ने मामले में क्‍या कार्रवाई की है।

डर से सेट पर ही बैठे रहे डेनिस और ऐरन
डेनिस और ऐरन इस घटना से घबराए हुए थे और इसलिए उन्‍होंने कुछ वक्‍त के लिए बाहर नहीं निकलने का फैसला किया। बताया जाता है कि एक्‍ट्रेस जहां इसके बाद 12 घंटे तक सेट पर ही काम करती रहीं, वहीं उनके पति ऐरन स्‍टूडियो के अंदर ही इंतजार करते रहे। जब काम खत्‍म हुआ तो सेट पर मौजूद एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ने डेनिस और ऐरन को वापस हाईवे तक स्‍कॉर्ट किया, जहां से दोनों अपने घर गए।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...