11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedदीपिका पादुकोण और उनकी बेटी को मिल सकती है अस्पताल से 9वें...

दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी को मिल सकती है अस्पताल से 9वें दिन छुट्टी! बहूरानी और पोती को लेने पहुंचे सास-ससुर

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। उनके घर नन्ही परी आई थी, जिसकी जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर दी थी। जिसके बाद तो बधाई देने वालों का तांता लग गया था। अब एक्ट्रेस को अस्पताल में हफ्तेभर हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें लेने के लिए ससुरालवाले हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट की तरह नो फोटो पॉलिसी अपनाई है। अभी वैसे भी एक्ट्रेस की अस्पताल के अंदर से कोई फोटो सामने नहीं आई है और पिता बनने के बाद रणवीर सिंह भी कहीं स्पॉट नहीं हुए हैं। हालांकि कपल की लाडली को देखने अंबानी फैमिली से लेकर शाहरुख खान तक पहुंचे थे। उनके काफिले को अस्पताल के बाहर पपाराजी ने कैमरे में कैद किया था।)

दीपिका पादुकोण आ सकती हैं बेटी के साथ घर
अब बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण 15 सितंबर को डिस्चार्ज हो सकती हैं। उन्हें लेने रणवीर सिंह के मम्मी-पापा रवाना हो गए हैं। अस्पताल पहुंच गए हैं। वह बहू और पोती को लेकर घर जाएंगे। मगर उनकी झलक पाना पैप्स के लिए मुश्किल ही होगा क्योंकि वह अपनी कार में ही रवाना होंगे। ऐसे में बेटी और एक्ट्रेस को देख पाना संभव नहीं हो सकेगा।

दीपिका पादुकोण 7 सितंबर को हुई थीं भर्ती
दीपिका पादुकोण और बेटी के घर आने की खबर पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। बाहें फैलाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। कुछ ये पूछ रहे हैं कि वह 9 दिन अस्पताल में रहीं? जैसा कि आप जानते हैं कि 6 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर दीपिका और रणवीर गणपति के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक पहुंचे थे। वहीं, 7 सितंबर को वह अस्पताल रवाना हो गए थे। जहां एक्ट्रेस को भर्ती कर लिया गया था। और 8 को उनकी डिलीवरी हुई थी। ऐसे में इतने दिन अस्पताल में होना, हर किसी के लिए ताज्जुब की बात है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...