12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedदिलजीत दोसांझ ने सिक्योरिटी गार्ड्स से मांगी माफी, फैंस से बोले- नेगेटिविटी...

दिलजीत दोसांझ ने सिक्योरिटी गार्ड्स से मांगी माफी, फैंस से बोले- नेगेटिविटी से दूर रहें

Published on

पंजाबी और हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कैलिफोर्निया के मशहूर म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में हिस्सा लिया। इस दौरान वह इंटरनेशनल फेस्टिवल में स्टेज पर गर्दा मचाते दिखे। रविवार को दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों की भीड़ से लदालद ऑडोटोरियम में परफॉर्म किया। उनके गानों के सुन फैंस का जज्बा और उत्साह भी धमाकेदार था। इस बीच सिंगर ने सिक्योरिटी वालों से माफी मांगी। जिसका कारण जानने के बाद भी आप भी सिंगर की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर Diljit Dosanjh के परफॉर्मेंस के ढेरों वीडियो फोटो मौजूद हैं। एक वीडियो में सिंगर सिक्योरिटी वालों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, ‘सुरक्षाकर्मियों से मैं माफी मांगता हूं। ये सभी फैंस एक्साइटिड हैं और इसीलिए कंधों पर चढ़ गए हैं। शोर कर रहे हैं। मेरे बंदों को माफ कीजिए। बुरा मत मानना, ये सब कोचेला में दिलजीत दोसांझ को परफॉर्म करते देख एक्साइटिड हो गए हैं।’

दिलजीत दोसांझ बोले- नेगेटिविटी से दूर रहिए
दिलजीत दोसांझ ने कोचेला में परफॉर्म करते हुए अपने हिट गाने गाए। साथ ही बीच-बीच में अपने हजारों फैंस से बातचीत भी करते दिखे। एक वीडियो में वह फैंस को सलाह देते सुनाई देते हैं कि जिंदगी में खुश रहिए और नकारात्मकता से बचा कीजिए।

अपनी इंग्लिश का उड़ाया मजाक
दिलजीत दोसांझ इस कार्यक्रम में अपनी ही इंग्लिश का मजाक बनाते भी दिखे। वह कहते हैं कि उनकी अंग्रेजी जरा कमजोर है। मेरा इंग्लिश में हाथ तंग है। लेकिन आप जहां से आते हो वह जरूर है और हम पंजाबी तो प्यार के भूखे होते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...

विद्यालय विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास के केंद्र : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं, बल्कि...

रायगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायगढ़। विष्णुदेव साय एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने राजपारा स्थित जगन्नाथ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...