11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedडायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी का निधन, 85 की उम्र में ली...

डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी का निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस

Published on

बॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. इंडियन सिनेमा के दिग्गज दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है. पामेला चोपड़ा ने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पामेला चोपड़ा के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है.

नहीं रहीं पामेला चोपड़ा
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने पामेला चोपड़ा की मौत की खबर को आजतक से कंफर्म किया है. उन्होंने बताया की पामेला चोपड़ा का निधन आज सुबह हुआ है. पामेला चापड़ा आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं और रानी मुखर्जी की सास थीं. पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा से 1970 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. दोनों ने अरेंज मैरिज की थी. पति यश चोपड़ा की मौत के करीब 11 साल बाद अब पामेला चोपड़ा भी इस दुनिया से रुख्सत हो गई हैं.

सिंगर-राइटर-प्रोड्यूसर थीं पामेला चोपड़ा
पामेला चोपड़ा एक प्लेबैक सिंगर थीं. वो एक फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं. सिनेमा की दुनिया में पामेल चोपड़ा का बड़ा योगदान रहा है. यश चोपड़ा की कई फिल्मों के म्यूजिक में भी उनका इन्वॉलमेंट रहा है. पामेला चोपड़ा ने कई फ़िल्मों में गाने गाए थे. लेकिन उन्होंने सभी गाने अपने पति की फ़िल्मों के लिए ही गाए.

साल 1993 में आई फिल्म आईना को पामेला चोपड़ा ने अकेले ही प्रोड्यूस किया था. पामेला ने अपने पति यश चोपड़ा, बेटे आदित्य चोपड़ा और प्रोफेशनल राइटर तनुजा चंद्रा के साथ 1997 की हिट फिल्म दिल तो पागल है की स्क्रिप्ट भी लिखी थी.

द रोमांटिक्स में दिखीं थीं पामेला
85 साल की पामेला चोपड़ा आखिरी बार यशराज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज द रोमांटिक्स में नजर आई थीं. इस सीरीज में उन्होंने अपने पति यशराज की जर्नी और YRF की लिगेसी पर ढेर सारी बातें की थीं. पामेला चोपड़ा के निधन से उनकी पूरी फैमिली को गहरा सदमा लगा है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सन्नाटा पसर गया है. पामेला चोपड़ा के निधन की खबर ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...