4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedदिशा सालियान का मर्डर नहीं हुआ था, नशे में पैर फिसलने गिरकर...

दिशा सालियान का मर्डर नहीं हुआ था, नशे में पैर फिसलने गिरकर हुई थी मौत, सीबीआई जांच में खुलासा

Published on

मुंबई

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला साल 2020 में चर्चा का विषय था। इस मसले को लेकर तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार और बीजेपी के बीच में जमकर जुबानी जंग भी देखी गई थी। महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक इस मसले पर सियासत शुरू थी। इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) कर रही थी। जिसमें यह पता चला है कि दिशा सालियान का मर्डर नहीं किया गया था बल्कि नशे की हालत में पैर फिसलने की वजह से छत से गिरकर उसकी मौत हुई थी। सीबीआई ने इसे आकस्मिक मौत का मामला बताया है। बता दें कि मुंबई के मलाड इलाके की एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद दिशा सालियान की मौत हो गई थी। तब यह कहा जा रहा था कि यह एक हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उस दौरान पुलिस ने जांच के बाद यह कहकर मामला बंद कर दिया था कि दिशा सालियान ने आत्महत्या की है।

सीबीआई ने दिशा की मौत के संदर्भ में अलग से कोई मामला दर्ज नहीं किया था। जांच एजेंसी ने इस केस को एक्टर सुशांत सिंह की मौत मामले की जांच के साथ ही इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा बना लिया था। इसकी वजह यह थी कि दोनों लोगों की मौत मैं महज एक सप्ताह का अंतर था और दोनों की मौत के बीच में कनेक्शन की भी बात सामने आई थी।

नारायण राणे ने हत्या दावा किया था
दिशा सालियान की मौत हत्या करार देने वाले नेताओं में से एक बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भी इस बात को खुलेआम कहा था कि मेरे पास दिशा सालियन की हत्या से जुड़े कई सबूत हैं। जिन्हें मैं समय आने पर जांच एजेंसी को दूंगा। उन्होंने यह दावा किया था कि दिशा सालियन ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि, अब उनका यह दावा झूठा साबित हुआ है क्योंकि सीबीआई की जांच रिपोर्ट में कुछ और ही बात सामने आई है। इस मामले से यह भी पता चलता है की दिशा सालियान की मौत को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया गया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...