20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजो डोनाल्ड ट्रंप बने रहे हैं बाजार के लिए काल, उनके शपथ...

जो डोनाल्ड ट्रंप बने रहे हैं बाजार के लिए काल, उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले क्यों आया उछाल?

Published on

नई दिल्‍ली:

घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ समय में गिरावट का कारण डोनाल्‍ड ट्रंप रहे हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत के बाद से उन्‍होंने अपने बयानों से पूरी दुनिया में हड़कंप मचाकर रखा। घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी इसका असर रहा है। हालांकि, देखने वाली बात यह है कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले स्थानीय बाजार ठीकठाक बढ़त लेकर बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 454.11 अंक यानी 0.59 फीसदी उछलकर 77,073.44 अंक पर पहुंचा। कारोबार के दौरान एक समय यह 699.61 अंक तक चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 141.55 अंक यानी 0.61 फीसदी चढ़कर 23,344.75 अंक पर बंद हुआ। सवाल यह है कि ऐसा क्‍या हुआ कि ट्रंप के शपथ लेने से पहले बाजार में बढ़त देखने को मिली। आइए, यहां इसे समझते हैं।

अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन हुआ कम
दरअसल, शेयर बाजार में इस तेजी का कारण ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई ‘बहुत अच्छी’ टेलीफोन पर बातचीत है। ट्रंप ने बताया कि बातचीत का परिणाम सकारात्मक रहा। इस खबर ने अमेरिका-चीन व्यापार तनाव की चिंताओं को कम किया। इससे उभरते बाजारों (EM) में बिकवाली का रुख पलटने की उम्मीद जगी। इसके चलते डॉलर वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले कमजोर हुआ और रुपये में 15 पैसे की तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक 9 फीसदी से ज्‍यादा फायदे में रहा। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 10 फीसदी बढ़कर 4,701 करोड़ रुपये रहने की सूचना से इसके शेयर में तेजी आई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स में भी तेजी आई।एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे। वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा।

क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट्स?
ज‍ियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक धारणा से घरेलू बाजार को समर्थन मिला। सप्ताह की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इसके अलावा, बैंक और वित्तीय क्षेत्रों में वित्तीय परिणाम बेहतर रहने से चौतरफा तेजी आई…।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। निवेशकों को और स्पष्टता का इंतजार है।’

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार, वीके विजयकुमार के अनुसार, वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार ट्रंप 2.0 के आगाज के साथ ‘इंतजार और देखो’ की मुद्रा में रहेंगे। राष्ट्रपति के पहले दिन से ही कई कार्यकारी फैसले, खासकर इमीग्रेशन पर, अपेक्षित हैं। बाजार इन फैसलों के स्वरूप और उनके संभावित प्रभाव पर नजर रखेंगे।

उन्होंने आगे कहा, ‘ट्रंप ने घोषणा की है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी ‘बहुत अच्छी’ टेलीफोन पर बातचीत हुई। इसका नतीजा सकारात्मक रहा। इससे संकेत मिलता है कि शुरुआत में ट्रंप टैरिफ पर धीमी रफ्तार से काम करेंगे और बातचीत को तरजीह देंगे।’ शेयर बाजार की हालिया गिरावट पर कैपिटलमाइंड रिसर्च के वरिष्ठ शोध विश्लेषक कृष्णा अप्पाला ने कहा कि इस तरह के सुधार पोर्टफोलियो का मूल्यांकन करने और यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करते हैं कि आपके पास मजबूत कंपनियां हैं।

नोमुरा इंडिया ने कहा कि मजबूत डॉलर, ऊंची यील्‍ड, ट्रंप की नीतियों को लेकर चिंताओं के मिश्रण ने हाल ही में रुपये में गिरावट पैदा की। साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार में नुकसान पर अधिक लचीली विदेशी मुद्रा व्यवस्था में बदलाव किया है। घरेलू विकास की सुस्ती को लेकर भी व्यापक चिंताएं हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...