4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedबाजार में तेजी पर अडानी के सारे शेयरों में गिरावट, अचानक ऐसा...

बाजार में तेजी पर अडानी के सारे शेयरों में गिरावट, अचानक ऐसा क्या हो गया?

Published on

नई दिल्ली

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.44 फीसदी या 303.91 अंक की बढ़त के साथ 69,825 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.33 फीसदी या 68.25 अंक गिरकर 20,969.40 पर बंद हुआ। बाजार में भले ही तेजी आई, लेकिन आज अडानी ग्रुप के अधिकतर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इन शेयरों में 6 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने के चलते शेयरों में यह गिरावट आई।

अडानी एंटरप्राइजेज
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में शुक्रवार को मुनाफावसूली देखने को मिली। इससे यह शेयर 2.25 फीसदी या 64.90 रुपये की गिरावट के साथ 2821.45 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 4,189.55 रुपये है।

अडानी टोटल
अडानी टोटल का शेयर आज 0.28 फीसदी या 3.20 रुपये की गिरावट के साथ 1155.80 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 3,998 रुपये है।

अडानी ग्रीन
अडानी ग्रीन का शेयर आज 4.55 फीसदी या 73.85 रुपये की गिरावट के साथ 1550.55 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 2185.30 रुपये है।

अडानी एनर्जी सोल्यूशंस
अडानी एनर्जी का शेयर आज 5.57 फीसदी या 66.75 रुपये की गिरावट के साथ 1130.85 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 2809.20 रुपये है।

अडानी पावर
अडानी पावर का शेयर शुक्रवार को 5.01 फीसदी या 28.15 रुपये की गिरावट के साथ 533.90 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 589.30 रुपये है।

अडानी विल्मर
अडानी विल्मर का शेयर 4.49 फीसदी या 17.75 रुपये की गिरावट के साथ 377.70 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 666 रुपये है।

अडानी पोर्ट्स
अडानी पोर्ट्स का शेयर शुक्रवार को 1.63 फीसदी या 16.95 रुपये की गिरावट के साथ 1022.60 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 1082.95 रुपये है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...