10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedमहामारी से पूरी तरह उबरी इकॉनमी, अब रफ्तार पकड़ने की तैयारी, नौकरियों...

महामारी से पूरी तरह उबरी इकॉनमी, अब रफ्तार पकड़ने की तैयारी, नौकरियों की आएगी बहार

Published on

नई दिल्ली

इकॉनमिक सर्वे 2023 आज संसद में पेश किया गया। इसके साथ ही साफ हो गया कि वित्त वर्ष 2023 में देश की जीडीपी कैसी रहेगी। चीफ इकॉनमिक एडवाइजर वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि देश की इकॉनमी अब पूरी तरह कोरोना महामारी के असर से उबर चुकी है और अब इसके रफ्तार पकड़ने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इस दशक के बचे हुए वर्षों में देश की इकॉनमी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। लंबे समय बाद बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और कॉरपोरेट सेक्टरों की बैलेंस शीट दुरुस्त है और अब हमें महामारी से रिकवरी जैसी बातें नहीं करनी चाहिए। अब हमें इकॉनमी के अगले दौर की तैयारी करने की जरूरत है।

नागेश्वरन ने इकॉनमिक सर्वे पेश होने के बाद कहा, ‘पिछले आठ साल में जो सुधारवादी कदम उठाए गए हैं, उसका मतलब है कि इस दशक में भारतीय इकॉनमी बेहतर प्रदर्शन करेगी। पहले दशक में कैपिटल एक्सपेंडीचर से रोजगार पैदा हुए थे और अब एक बार फिर इसकी तैयारी हो रही है। प्राइवेट सेक्टर इनवेस्टमेंट आना शुरू हो गया है और कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी जोर पकड़ने लगा है। लोग गांवों से शहरों की ओर लौट रहे हैं और नौकरी के अवसर बढ़ रहे हैं। इस दशक के बाकी वर्षों में इकॉनमी बेहतर प्रदर्शन करेगी। एग्रीकल्चर में निजी सेक्टर का निवेश अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से इसमें मदद मिली है। अब यह प्राइमरी सेक्टर नहीं रह गया है। इसमें एक्सपोर्ट की काफी संभावनाएं हैं।

आईएमएफ का अनुमान
उन्होंने कहा कि आईएमएफ ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में भारतीय इकॉनमी के 6.8% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान जताया है। अगले वित्त वर्ष में इसके 6.1% और 2025 में 6.8% रहने का अनुमान है। हमारा इकॉनमिक सर्वे इसकी पुष्टि करता है। हर सेक्टर में क्रेडिट ग्रोथ जोर पकड़ रहा है। एमएसएमई, लार्ज इंडस्ट्री, सर्विसेज और नॉन-फूड सेक्टर में क्रेडिट डबल डिजिट रेट से बढ़ रहा है। निजी सेक्टर में निवेश बढ़ रहा है। इस साल की पहली छमाही में यह पिछले बार की तुलना में अधिक रहा। नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस का एनपीए 15 महीने पहले की तुलना में कम हो चुका है।

सीईए ने कहा कि सरकार 6.4% राजकोषीय घाटे की दिशा में आगे बढ़ रही है। अप्रैल से नवंबर 2022 तक टैक्स रेवेन्यू 15.5% की बढ़ोतरी हुई है। इस सवित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में GST रेवेन्यू के रूप में 13.40 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। अगर आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक ग्लोबल इकॉनमी में सुस्ती आती है तो कमोडिटीज की कीमत में कमी आनी चाहिए। इससे महंगाई की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2022 में एफडीआई फ्लो 21.3 बिलियन डॉलर था, जो फाइनेंशियल ईयर 76% से अधिक था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...