13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क फिर बने दुनिया में सबसे अमीर, अर्नाल्ट से निकले इतना...

एलन मस्क फिर बने दुनिया में सबसे अमीर, अर्नाल्ट से निकले इतना आगे

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट  में बड़ा फेरबदल हुआ है. टेस्ला सीईओ एलन मस्क  एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. मस्क की संपत्ति में बीते 24 घंटों में आए उछाल के साथ कुल नेटवर्थ बढ़कर 187 अरब डॉलर हो गई. अभी तक नंबर एक की कुर्सी पर बैठे फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट खिसककर 185 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

एक दिन में इतनी बढ़ी नेटवर्थ
Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति में 24 घंटे के भीतर 6.98 अरब डॉलर का उछाल आया. इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से नंबर एक पायदान पर अपना कब्जा जमा लिया. बीते कुछ दिनों से मस्क के संपत्ति में आ रही तेजी के मद्देनजर ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि वे जल्द नंबर एक अमीर बन सकते हैं.

दिसंबर में दूसरे नंबर पर खिसके थे
टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) में साल 2021 से लगातार नंबर-1 पर काबिज रहे एलन मस्क (Elon Musk) को बीते साल दिसंबर 2022 में पीछे छोड़ते हुए बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. दरअसल, बीता साल मस्क के लिए बेहद बुरा साबित हुआ था. 44 अरब डॉलर की Twitter डील की शुरुआत से ही उनकी नेटवर्थ में जोरदार गिरावट शुरू हो गई थी और साल के अंत तक जारी रही थी.

इस साल मस्क ने इतना कमाया
बीते साल जहां सबसे ज्यादा दौलत गवांने के मामले में एलन मस्क टॉप पर रहे थे, तो इस साल की शुरुआत के बाद से उनकी कंपनी के शेयरों में आई उछाल के चलते नेटवर्थ में इजाफा देखने को मिल रहा था, जो अभी भी जारी है. इस साल अब तक एलन मस्क की संपत्ति में 50.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है. हालांकि, नंबर एक से दूसरे पायदान पर खिसके बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में इस साल अब तक 23.3 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है.

टेस्ला के शेयर 5% से ज्यादा उछले
Elon Musk की कंपनी Tesla के शेयरों में बीते एक हफ्ते से लगातार बढ़त देखने को मिल रही है. बीते कारोबारी दिन टेस्ला के शेयरों की कीमत 207.63 डॉलर प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई. मस्क की कंपनी के शेयर में 5.46 फीसदी या 10.75 डॉलर प्रति शेयर की तेजी दर्ज की गई. बता दें कि ट्विटर से डील होने की शुरुआत के बाद से इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, तो लंबे समय तक जारी रही थी.

टॉप-10 में शामिल अन्य अमीरों का हाल
Top-10 Billionaires List में शामिल अन्य रईसों की बात करें तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अमेजन के जेफ बेजोस 117 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे अमीर इंसान बने हुए हैं. माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 114 अरब डॉलर के साथ चौथे, जबकि वॉरेन बफे 106 अरब डॉलर के साथ पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में छठे पायदान पर लैरी एलिसन काबिज हैं, तो वहीं स्टीव बाल्मर नौंवे पायदान से उछलकर अब सातवें नंबर पर आ गए हैं. उनकी कुल संपत्ति 89.4 अरब डॉलर है.

मुकेश अंबानी टॉप-10 में बरकरार
अरबपतियों की लिस्ट में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी  लगातार टॉप-10 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराए हुए हैं. 81.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ रिलायंस चेयरमैन दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी संपत्ति में बीते 24 घंटे में 646 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है. लैरी पेज 84.7 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर, तो कार्लोस स्लिम हेलु 83.2 अरब डॉलर की संपत्ति लेकर नौंवे पायदान पर काबिज हैं. वहीं Hindenburg के भंवर में फंसे गौतम अडानी  37.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 32वें नंबर पर हैं.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...