18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedबिजनस की दुनिया के सरताज हैं एलन मस्क, सत्या नडेला टॉप 3...

बिजनस की दुनिया के सरताज हैं एलन मस्क, सत्या नडेला टॉप 3 में, क्या है मुकेश अंबानी की पोजीशन?

Published on

नई दिल्ली:

फॉर्च्यून ने बुधवार को बिजनस की दुनिया के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इसमें दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क टॉप पर हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स समेत कई कंपनियां चला रहे मस्क की नेटवर्थ 319 अरब डॉलर है। अमेरिका नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) की कमान सौंपी है। यह विभाग नौकरशाही को चुस्त-दुरुस्त करने, अतिरिक्त नियमों को कम करने, व्यर्थ खर्चों में कटौती करने और संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस लिस्ट में एआई चिप्स बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग दूसरे और माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नडेला इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। भारत के सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 12वां नंबर मिला है।

इस सूची में जाने-माने निवेशक वॉरेन बफे, जेमी डिमन और ऐपल के सीईओ टिम कुक को भी जगह मिली है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन भी टॉप में शामिल हैं। इस सूची में वॉरेन बफेट, जेमी डिमन और एप्पल के टिम कुक जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति भी शामिल हैं, जो वित्त और उपभोक्ता प्रौद्योगिकी को आकार देना जारी रखते हैं। मेटा के मार्क जुकरबर्ग, जो मेटावर्स के लिए अपनी रणनीतिक धुरी के लिए जाने जाते हैं, और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, जिन्हें एआई विकास को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, भी शीर्ष नामों में शामिल हैं।

कौन-कौन हैं टॉप 15 में
इस लिस्ट में गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई 10वें स्थान और ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 11वें स्थान पर हैं। टॉप 15 में शामिल अन्य लोगों में जनरल मोटर्स की मैरी बारा, बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ ब्रायन मोयनिहान, चीन की टेलिकॉम कंपनी हुआवे के संस्थापक रेन झेंगफेई और सिटी बैंक को लीड करने वाली पहली महिला जेन फ्रेजर शामिल हैं।

Latest articles

आरसीएफ मुंबई चुनाव में भारतीय मजदूर संघ की ऐतिहासिक जीत, शिवसेना और इंटक को पछाड़ा

भोपाल। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मुंबई में आयोजित मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव में...

अवधपुरी में रहवासियों ने दिया धरना, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराबबंदी की मांग को लेकर स्थानीय रहवासियों का...

बीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हेवु की साप्ताहिक बैठक सोमवार, 27 अप्रैल 2026...

महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक के प्रशासक नियुक्त, विकास प्राधिकरणों में भी नई कमान

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...