24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedThreads से डरे एलन मस्क! Twitter पर ब्लॉक कर रहे ये लिंक,...

Threads से डरे एलन मस्क! Twitter पर ब्लॉक कर रहे ये लिंक, ट्रैफिक में 11 फीसद की गिरावट

Published on

थ्रेड्स ऐप के लॉन्च के बाद से ट्विटर के ट्रैफिक में 11 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में शायद एलन मस्क थ्रेड ऐप की पॉपुलैरिटी से काफी डर गए हैं। यही वजह है कि ट्विटर अपने सर्च रिजल्ट पेज से थ्रेड्स ऐप के लिंक को ब्लॉक कर रहा है। थ्रेड्स हाल ही में जेनरेटिव एआई-बेस्ड चैटबॉट चैटजीपीटी को पीछे छोड़कर 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड वाला ऐप बन गया है।

ट्विटर बैन कर रहा थ्रेड्स ऐप के लिंक
इसकी जानकारी एंडी बाओ नाम के यूजर ने थ्रेड्स ऐप पर दी। बाओ ने बताया कि ‘url:threads.net’ को सर्च करने पर कोई सर्च रिजल्ट नहीं आता है। जबकि उसे Threads.net वेबसाइट के लिंक वाले सभी ट्वीट वापस आने चाहिए थे। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब ट्विटर ने अपनी प्रतिद्वंदी ऐप की लिंक्स को ब्लॉक किया है। इस साल की शुरुआत में एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी ने सबस्टैक लिंक के साथ अपने ट्वीट्स तक पहुंच को बैन कर दिया था, जिससे ऐसे ट्वीट्स को लाइक, रीट्वीट या जवाब न दिया जा सके।

थ्रेडस ऐप के 1 बिलियन डाउनलोड
बता दें कि थ्रेड को 6 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। इस ऐप को अब तक करीब 1 बिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। रिपोर्ट की मानें, तो थ्रेड की वजह से ट्विटर को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौजूदा वक्त में मेटा और ट्विटर के बीच की लड़ाई अपने चरम पर है। वही ट्विटर की तरफ से मेटा के खिलाफ केस करने धमकी दी गई है। ट्विटर ने थ्रेड पर कॉपी राइट और इटलैक्चुअल प्रॉपर्टी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...