20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क को ट्विटर हेडक्वार्टर की वॉल पर बोरा भरकर गालियां... भड़के...

एलन मस्क को ट्विटर हेडक्वार्टर की वॉल पर बोरा भरकर गालियां… भड़के कर्मचारी ने इस तरह निकाला गुस्सा

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को खरीदने की डील पूरी की थी। तबसे इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उथलपुथल मची हुई है। हालत यह हो गई है कि इसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर #RIPTwitter टॉप ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं कि शायद यह उनकी आखिरी पोस्ट है। एक के बाद एक यूजर्स ट्विटर को छोड़कर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का रुख कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका में ट्विटर के हेडक्वार्टर की वॉल पर किसी ने भड़के कर्मचारी ने मस्क को जमकर ट्रोल किया है। इसमें उन्हें सुप्रीम पैरासाइट, तानाशाह, नियमों को नहीं मानने वाला रईस, पैसों का कीड़ा और दो कौड़ी का रईस बताया गया है।

मस्क ने बुधवार को ट्विटर के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर उन्हें कड़ी मेहनत करने या इस्तीफा देने को कहा था। कई कर्मचारियों ने उनके इस अल्टीमेटम को खारिज करते हुए कंपनी से जाना ही बेहतर समझा। गुरुवार को इस अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होते ही कई कर्मचारियों ने ट्विटर पर सैल्यूट इमोजी पोस्ट करनी शुरू कर दी। कंपनी छोड़ चुके कई अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में स्टाफ ने ट्विटर को छोड़ दिया है। माना जा रही है कि अब ट्विटर को संभालने वाला कोई नहीं है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर #RIPTwitter टॉप ट्रेंड कर रहा है।

एक्शन में मस्क
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील पूरी की थी। कंपनी की कमान संभालते हुए उन्हें सबसे पहले भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई टॉप अधिकारियों को बाहर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बोर्ड को भंग कर कमान पूरी तरह अपने हाथ में ले ली थी। हाल में ट्विटर के आधे कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया था। भारत में तो कंपनी ने अपने 90 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी से ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी निकालना शुरू कर दिया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...