20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedएल्विश यादव की 'अकड़' रजत दलाल पर पड़ी भारी? इसलिए नहीं जीत...

एल्विश यादव की ‘अकड़’ रजत दलाल पर पड़ी भारी? इसलिए नहीं जीत पाए BB 18 की ट्रॉफी!

Published on

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अब खत्म हो गया है। इस सीजन के विनर करण वीर मेहरा हैं। फर्स्ट रनरअप विवियन डीसेना और दूसरे नंबर पर यूट्यूबर रजत दलाल। ग्रैंड फिनाले के बाद रजत दलाल की हार को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। कुछ लोगों ने उनके दोस्त एल्विश यादव पर भी इसका ठीकरा फोड़ा, लेकिन फाइनलिस्ट ने क्या जवाब दिया है, आइये जानते हैं। Rajat Dalal ने बातचीत में कहा, ‘मेरे लिए ट्रॉफी जीतने से ज्यादा दिल जीतना जरूरी है। अगर मैं दिल और ट्रॉफी दोनों जीत लेता तो बेहतर होता, लेकिन मैं खुश हूं।’

करण की जीत से संतुष्ट हैं रजत?
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे करण की जीत से संतुष्ट हैं, तो रजत ने बताया, ‘ऐसा नहीं है कि किसी एक व्यक्ति ने यह फैसला किया है, इसलिए इस भाग्य को स्वीकार करना बेहतर है। परेशान होने या नकारात्मकता फैलाने का कोई मतलब नहीं है। मैं अतीत में रहने के बजाय भविष्य में क्या बेहतर कर सकता हूं, इस पर ध्यान फोकस करना चाहता हूं।’

एल्विश ने आईफोन बांटने का किया था वादा
रजत को उनके दोस्त एल्विश यादव के उस मजेदार वादे की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने रजत के ट्रॉफी जीतने पर 101 आईफोन गिफ्ट करने का वादा किया था। हंसते हुए उन्होंने मजाक में कहा, ‘मैं उनसे बस यह पूछना चाहता हूं कि क्या वह उन फोनों के लिए पैसे देते या फिर मुझसे पैसे मांगते? अगर हां, तो मोटा खर्चा हो जाता!’

एल्विश के कारण हारे थे कटारिया?
रजत से ये भी पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि अगर एल्विश ने उनका समर्थन नहीं किया होता तो वो ट्रॉफी जीत सकते थे, क्योंकि इससे पहले एल्विश की वजह से उनके दोस्त लवकेश कटारिया भी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ हार गए थे। इस पर रजत ने कहा, ‘अगर मेरे लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं और मैं हार जाता हूं, तो मुझे इससे खुशी होगी। अगर कोई आपके साथ नहीं है तो जीतने का कोई मतलब नहीं है। अपनों का साथ ही जिंदगी भर रहता है, ट्रॉफी 4 दिन घर रहेगी फिर कोई देखेगा भी नहीं। रिश्ते होते हैं, भाईचारा होता है। आप उन्हें जीवन भर अपने दिल के करीब रखते हैं। अगर कल आप किसी भी तरह की परेशानी में हैं, तो यह ट्रॉफी मेरी मदद नहीं करेगी, लेकिन मेरे भाई करेंगे।’

मीडिया ने एल्विश को किया था बायकॉट?
मालूम हो कि घर में जब दूसरी बार मीडिया कॉन्फ्रेंस हुई तो एल्विश की मीडिया कर्मियों से बहस हो गई थी। ऐसे में मीडिया ने उन्हें बैन कर दिया था। एल्विश ने कहा था कि वो मीडिया को नहीं मानते। वो खुद मीडिया हैं। ऐसे में कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एल्विश की इसी अकड़ के कारण रजत को हार का सामना करना पड़ा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...