10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedEPFO Inerest: साढ़े 6 करोड़ लोगों को इंतजार, कब खाते में पैसे...

EPFO Inerest: साढ़े 6 करोड़ लोगों को इंतजार, कब खाते में पैसे डालेगी सरकार?

Published on

नई दिल्ली,

प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट होल्डर्स के खाते में जल्द ब्याज का पैसा पहुंच सकता है. सरकार की ओर से पैसे डालने के प्रोसेस की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. हालांकि, ये कब तक ट्रांसफर किया जाएगा इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. खाताधारकों के पीएफ अकाउंट में मौजूद राशि पर सरकार 8.1 फीसदी की दर से ब्याज देगी.

इस हिसाब से आएगा ब्याज का पैसा
आपके PF Account में कभी भी FY2022 का ब्याज आ सकता है. गौरतलब है कि सरकार ने बीते मार्च महीने में पीएफ अकाउंट में जमा पर ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया था. यह करीब 40 साल की सबसे कम ब्याज दर है. 1977-78 में EPFO ने 8 फीसदी की ब्याज दर तय की थी. लेकिन इसके बाद से लगातार यह 8.25 फीसदी या उससे अधिक रही. वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 फीसदी, 2017-18 में 8.55 फीसदी, 2016-17 में 8.65 फीसदी और वित्त वर्ष 2015-16 में 8.8 फीसदी ब्याज मिलता था.

बैलेंस चेक करने के कई विकल्प मौजूद
किसी कर्मचारी की सैलरी पर 12 फीसदी की कटौती ईपीएफ अकाउंट के लिए होती है. एम्प्लॉयर की तरफ से एंप्लाई की सैलरी में की गई कटौती का 8.33 फीसदी ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) में, जबकि 3.67 फीसदी ईपीएफ में पहुंचता है. आप घर बैठे आसान तरीकों से अपने पीएफ खाते का मौजूदा बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए कई ऑप्शन दिए गए हैं. आप उमंग ऐप, वेबसाइट या फिर अपने मोबाइल फोन से एक SMS कर इसका पता लगा सकते हैं. देशभर में करीब साढ़े 6 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स हैं.

SMS के जरिए: एसएमएस (SMS) के माध्यम से बैलेंस चेक करने के लिए 7738299899 पर ‘EPFOHO UAN ENG (अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो ENG के स्थान पर HIN लिखें)’ टाइप कर मैसेज भेज दें. आपको रिप्लाई में बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.

वेबसाइट के जरिए: ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं. ‘Our Services’ के ड्रॉपडाउन से ‘फॉर एम्पलॉइज (For Employees)’ को सेलेक्ट करें. इसके बाद मेंबर पासबुक (Member Passbook) पर क्लिक करें. अब यूएएन नंबर (UAN Number) और पासवर्ड (Password) की मदद से लॉगइन करें. अब पीएफ अकाउंट (PF Account) चुनें और उसे खोलते ही आपको बैलेंस दिख जाएगा.

उमंग ऐप के जरिए: आप उमंग ऐप (Umang App) से भी पीएफ बैलेंस (PF Balance) को चेक कर सकते हैं. इसके लिए अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो उमंग ऐप खोलकर EPFO पर क्लिक करें. अब Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक करके UAN और पासवर्ड डालें. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और आपका PF बैलेंस सामने होगा.

1952 में हुई संगठन की स्थापना 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की स्थापना साल 1952 में की गई थी. तब PF खाते पर मिलने वाली ब्याज दर तीन फीसदी थी, इसके बाद इसमें लगातार बढ़ोतरी की जाती रही और यह 12 फीसदी के उच्च स्तर तक पहुंची.

कब कितनी रही ब्याज दर

1952-67 3%-से 4.75%
1968-77 5% से 7.50%
1978-85 8% से 9.90%
1986-89 10.15%  से 11.80%
1990-2000 12%
2001-05 9.50%
2006-10 8.50%
2011-21 8.25% से 8.50%
2022 8.10%

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...