20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकार में पीछे बैठे लोग भी नहीं लगाएंगे सीटबेल्ट तो बजता रहेगा...

कार में पीछे बैठे लोग भी नहीं लगाएंगे सीटबेल्ट तो बजता रहेगा अलार्म, सरकार ला रही है यह नया नियम

Published on

नई दिल्ली

अब कार की पिछली सीटों पर बैठे यात्री भी अगर सीटबेल्ट नहीं लगाएंगे, तो अलार्म बजता रहेगा। आगे और पीछे की सीटों पर बैठे यात्री सीटबेल्ट लगा लेंगे, उसके बाद ही अलार्म बंद होगा। इस समय अगली सीटों पर बैठे यात्रियों के सीटबेल्ट नहीं लगाने पर ही अलार्म साउंड बजता है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने कार विनिर्माताओं के लिए पिछली सीट बेल्ट के अलार्म को अनिवार्य करने के लिए नियमों का मसौदा जारी किया है। इन नियमों के लागू होने के बाद अगली सीटों के समान ही पिछली सीटों के लिए भी सीट बेल्ट के अलार्म अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।

नए मसौदे पर 5 अक्टूबर तक जनता से मांगी राय
मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, यात्री वाहनों की सुरक्षा संबंधी जरूरतों के तहत नियमों को बदला गया है। नये नियमों में ‘‘चालक और सह-चालक सुरक्षा बेल्ट रिमाइंडर’’ मानदंड को ‘‘ड्राइवर और अन्य सभी सामने की ओर मुंह वाली सीटों के लिए सुरक्षा बेल्ट रिमाइंडर’’ से बदला गया है। नये मसौदे पर पांच अक्टूबर तक जनता की राय मांगी गई है। वाहनों में सीट बेल्ट के इस्तेमाल को लेकर सरकार सख्त हो गई है। यूं तो पहले से ही यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है, लेकिन अब इसे सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

साइरस मिस्त्री ने नहीं लगाई हुई थी सीट बेल्ट
गौरतलब है कि हाल ही में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार पिछली सीट बेल्ट के अनिवार्य रूप से इस्तेमाल का नियम बनाने पर विचार कर रही है। पुलिस ने बताया था कि मिस्त्री पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।

पीछे के यात्रियों पर अभी नहीं है ज्यादा सख्ती
यातायात नियमों में कार में सवार सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाने का प्रावधान है। ऐसा न करने पर उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। लेकिन, पीछे के यात्री शायद ही कभी ऐसा करते हैं। पीछे के यात्रियों पर ज्यादा सख्ती भी नहीं की जाती है। नियमों के मसौदे के तहत कार विनिर्माताओं के लिए सुरक्षा बेल्ट रिमाइंडर का प्रावधान है। ये अलार्म आगे-पीछे की सभी सीटों के लिए होगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...