8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedहर चौथा कर्मचारी सालभर के अंदर जॉब बदलने को तैयार, कंपनियों के...

हर चौथा कर्मचारी सालभर के अंदर जॉब बदलने को तैयार, कंपनियों के लिए चुनौती!

Published on

नई दिल्‍ली ,

ग्‍लोबल स्‍तर पर करीब 28 फीसदी कर्मचारी नौकरी बदलने के बारे में सोचे रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि वे खुद को अपने वर्तमान कंपनी के साथ नहीं देखना चाहते हैं. एक रिपोर्ट का दावा है कि कर्मचारी नए अवसर की तलाश में जुटे हुए हैं. वहीं कुछ ऐसे भी कर्मचारी भी हैं, जो के साथ स्विचिंग के बारे में सोच रहे हैं.

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की रिपोर्ट का कहना है कि भारत में भी बड़े स्‍तर कर्मचारी नौकरी बदले की तैयारी में हैं. भारत में 26 फीसदी या हर चौथा कर्मचारी (Employees in India) अगले साल के दौरान नौकरी बदलना चाहता है. ऐसे में कंपनियों के लिए कई चुनौती खड़ी हो सकती है. सिर्फ भारत में ही नहीं, ग्‍लोबल स्‍तर पर भी कंपनियों के लिए यह संकट खड़ा हो सकता है.

क्‍यों जॉब बदलना चाहते हैं कर्मचारी
प्राइवेट सेक्‍टर के ज्‍यादातर कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई (Inflation) बढ़ने और सैलरी में मामूली बढ़ोतरी या नहीं बढ़ने के कारण नए अवसर के तलाश में हैं. इसके अलावा ज्‍यादा घंटे तक काम, कम लाभ और दूसरी भावनात्‍मक आवश्‍यकताएं थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, नियोक्ताओं के लिए यह समझना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि उनके कर्मचारियों के लिए वास्तव में क्या मायने रखता है, इसे प्राथमिकता दें और फिर वैसा काम करें.

कर्मचारियों के लिए वेतन सबसे बड़ी पसंद
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, जब कर्मचारियों से सीधे तौर पर पूछा गया कि उनके लिए क्‍या सबसे ज्‍यादा अहम है तो उसमें सैलरी सबसे बड़ी पसंद थी. इसके बाद लाभ और सुविधाएं, जीवनशैली, अपने पसंद के कार्य को चुनना, सीखने के अवसर और अन्‍य थे. बीसीजी के सर्वे डेटा के मुताबिक, कंपनी के मैनेजमेंट का सबसे ज्‍यादा प्रभाव नौकरी पर पड़त है. अगर मैनेजमेंट कर्मचारियों की सुविधा को प्रभावित करती है तो नकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है.

मैनेजर के कारण भी जॉब बदलना चाहते हैं कर्मचारी
गौरतलब है कि बीसीजी के नए कर्मचारी सर्वे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, यूके, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी समेत आठ देशों के 11,000 कर्मचारी शामिल थे. इस सर्वे में कर्मचारियों ने 20 से ज्‍यादा अलग-अलग जरूरतों के बारे में जानकारी दी. इसके अलावा, सर्वे में कहा गया है कि कर्मचारियों को मैनेजर के प्रति गहरा असंतोष भी रहा है, जिस कारण भी कर्मचारी नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...