महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल ये मामला फेक न्यूज से जुड़ा है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या से जुड़ी अफवाहों से खासा नाराज हुए और उन्होंने कोर्ट का रुख किया है। हुआ यूं कि आराध्या बच्चन की तबीयत को लेकर यूट्यूब टैब्लॉइड ने अफवाहें उड़ाई, जिसे देख परिवार खासा गुस्सा हुआ और उन्होंने अब सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है।
बच्चन परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने यूट्यूब टैब्लॉयड के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। जिन्होंने आराध्या बच्ची की हेल्थ को लेकर फर्जी खबर चलाई। परिवार ने याचिका में कहा कि उनकी बेटी माइनर हैं। उनके खिलाफ ऐसी नेगेटिव खबरें परेशान करती है।
11 साल की आराध्या बच्चन पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट
Aaradhya Bachchan की इस याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई होगी। जस्टिस सी हरिशंकर की एकल जज पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। हालांकि अभी इन खबरों पर ऐश्वर्या व अभिषेक ने ऑफिशियल रूप से रिएक्ट नहीं किया है।
आराध्या के खिलाफ एक शब्द नहीं बर्दाश्त करेंगे पिता अभिषेक
बता दें अभिषेक बच्चन पहले भी 11 साल की बेटी के खिलाफ होने वाली ट्रोलिंग और नेगेटिव खबरों पर रिएक्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह बेटी के खिलाफ ऐसी भद्दी बातों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। एक्टर ने कहा था कि वह एक पब्लिक फिगर हैं, अगर उनसे कोई गलती हो या कोई उनसे असहमत हो तो वह उन्हें कुछ भी कहे। लेकिन बिटिया को इन सबमें घसीटना वह कतई सहेंगे नहीं।
