8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedकच्चे तेल के गिर रहे भाव... फिर भी सस्ते नहीं हों रहे...

कच्चे तेल के गिर रहे भाव… फिर भी सस्ते नहीं हों रहे पेट्रोल और डीजल

Published on

नई दिल्ली,

पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर फिलहाल लोगों के राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं. पेट्रोलियम कंपनियों का दावा है कि कच्चे तेल की कीमतों में हाल के महीनों में भारी गिरावट होने के बावजूद उन्हें अभी भी घरेलू बाजार में इसकी बिक्री पर घाटा हो रहा है. कंपनियों की मानें तो उन्हें डीजल पर 9 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है. इसकी भरपाई के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से 50 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मांगी है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने ये रकम 2022-23 के लिए मांगी है.

महंगे Crude Oil से मुश्किल
Petrolium Ministry के डेटा के मुताबिक दिसंबर 2022 में भारतीय तेल कंपनियों ने 78.1 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर क्रूड ऑयल को खरीदा है. जबकि नवंबर में 87.55 डॉलर, अक्टूबर में 91.7 डॉलर, सितंबर में 90.71 डॉलर, अगस्त में 97.4 डॉलर, जुलाई में 105.49 डॉलर, जून में 116.01 डॉलर, मई में 109.51 डॉलर और अप्रैल 2022 में 102.97 डॉलर प्रति बैरल की दर पर कच्चे तेल की खरीद की गई थी.

6 अप्रैल 2022 से पेट्रोल-डीजल स्थिर
तेल कंपनियों ने आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 6 अप्रैल को इजाफा किया था. इसके बाद से करीब 9 महीनों में एक बार भी तेल कंपनियों  ने इनकी कीमतों में इजाफा नहीं किया है. ऐसे में जुलाई तक तो वाकई तेल कंपनियों को कच्चे तेल की कीमतों पर घाटा होता नजर आ रहा है. लेकिन अगस्त 2022 के बाद से भारत ने अप्रैल 2022 के मुकाबले सस्ते दर पर क्रूड की खरीदारी की है.

केवल पेट्रोल पर हो रहा है मुनाफा
तेल कंपनियों के मुताबिक पिछले दो महीनों से भारत में पेट्रोल की बिक्री में मुनाफा हो रहा है. लेकिन डीजल पर अभी भी नौ रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है. 2022-23 के दौरान तेल कंपनियों को लागत से कम कीमत पर पेट्रोल और डीजल बेचने से 1.50 लाख करोड़ रुपये की अंडररिकवरी होने की आशंका है. इसकी भरपाई के लिए ही सरकार से सब्सिडी की मांग की जा रही है. सरकार ने नवंबर 2022 में इन कंपनियों को LPG की बिक्री पर हुए नुकसान की भरपाई के लिए 22 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी थी.

विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी
हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रो उत्पादों की कीमतों में हुए इजाफे के कारण विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है. सरकार ने घरेलू पेट्रो उत्पादों की इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री पर मिलने वाले ज्यादा मुनाफे के चलते ये टैक्स बढ़ाया है. क्रूड पर विंडफॉल टैक्स की नई दर 1700 रुपये प्रति टन से बढ़ा कर 2100 रुपये प्रति टन कर दी गई है. डीजल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स को 5 रुपये से बढ़ा कर 6.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. ATF निर्यात पर टैक्स की दर 1.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ा कर 4.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...