10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसुंबुल को खतरे में देख डरे पापा? पहले कहा शो से निकालो,...

सुंबुल को खतरे में देख डरे पापा? पहले कहा शो से निकालो, अब मांगे वोट

Published on

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान के पिता अपनी बेटी से ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. सुंबुल ने जब से बिग बॉस में एंट्री ली है, तभी से एक्ट्रेस के पिता अपने विवादित बयानों लेकर सुर्खियों में हैं. सुंबुल पिता ने अब दर्शकों से अपील की है कि वो उनकी बेटी को वोट करके जिताएं.

सुंबुल के पिता की दर्शकों से अपील
इस हफ्ते सुंबुल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं. सुंबुल पर शो से बाहर निकलने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में सुंबुल के पिता ने अब अपनी बेटी के लिए वोट मांगे हैं, लेकिन फैंस को सुंबुल के पिता का वोट मांगना काफी शॉकिंग लग रहा है. इसकी वजह ये है कि कुछ समय पहले आज तक से बात करते हुए सुंबुल के पिता ने दर्शकों से अपील की थी कि वो उनकी बेटी को वोट ना करें, क्योंकि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी शो से बाहर निकल जाए. लेकिन अब सुंबुल के नॉमिनेशन के घेरे में आते ही उनके पिता ने दर्शकों से वोट मांगने हैं, जो फैंस को काफी शॉकिंग लग रहा है.

सुंबुल के पिता ने क्या कहा?
सुंबल के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके पिता का एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में सुंबुल के पिता कह रहे हैं- सुंबुल के सारे फैंस को सबसे पहले तो पापा तौकीर का ढेर सारा प्यार. पिछले हफ्ते कई ऐसी चीजें हुईं, जिसकी वजह से आप भी बहुत दुखी थे और मैं भी बहुत दुखी था. इसलिए मैंने आपसे कहा था कि उसको वोट मत करो और उसको निकाल दो. लेकिन आप लोगों ने मेरी बात नहीं सुनी, क्योंकि आप सुंबुल को हारते हुए नहीं देख सकते थे और ना ही बाहर आते हुए देख सकते थे. इसलिए अब मुझे भी आपका ये फैसला सही लग रहा है. मैं भी आपके साथ हूं. मैं आपसे बोल रहा हूं और आपसे गुजारिश कर रहा हूं कि सुंबुल को वोट करें. हम चाहते हैं कि हमारी संबुल वहां पर लड़े और जीतकर आए.

शालीन संग नजदीकियों के लेकर विवादों में रहीं सुंबुल
अब सुंबुल के पिता की बात सुनकर फैंस उन्हें बचाते हैं या नहीं, ये तो वीकेंड का वार एपिसोड में ही पता चलेगा. सुंबुल की बात करें तो वो पहले दिन से ही शालीन भनोट संग अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हालांकि, पापा और सलमान खान के डांटने के बाद सुंबुल ने अब शालीन से दूरी बनाई है. लड़ाई के बाद शालीन ने ही सुंबुल को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया. अब देखते हैं सुंबुल शो में कितना आगे बढ़ती हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...