6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedगेहूं की कीमतों में उछाल से आटा महंगा हो सकता है, एफसीआई...

गेहूं की कीमतों में उछाल से आटा महंगा हो सकता है, एफसीआई ने मिलों में स्टॉक जांचना शुरू किया

Published on

नई दिल्ली

आटा की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर भारतीय खाद्य निगम (FCI) मिलों में आटा के स्टॉक की जांच कर रहा है, ताकि समय रहते कीमतों को काबू में रखा जा सके. एक महीने में गेहूं की कीमतों में लगभग 10% का उछाल दर्ज किया गया है. ऐसे में एफसीआई जांच रहा है कि क्या आटा मिलों के पास घोषित मात्रा से अधिक गेहूं है या नहीं. सरकार ने गेहूं की अत्यधिक ऊंची कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. आटा मिल मालिकों ने पुष्टि की कि एफसीआई अधिकारी मिलों में रखे गेहूं का स्टॉक चेक कर रहे हैं.

एफसीआई घरेलू कीमतों को कम रखने के लिए खुले बाजार बिक्री योजना (OMSS) के तहत आटा मिलों और अन्य थोक उपभोक्ताओं को गेहूं बेचता है. जून में उसने इस योजना के तहत 15 लाख टन गेहूं की पेशकश की थी. रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में गेहूं के दाम में 10% का उछाल दर्ज किया गया है.

इंडस्ट्री के अधिकारियों ने गेहूं की कीमतों में वृद्धि के कारणों में से एक के रूप में एफसीआई द्वारा साप्ताहिक टेंडर में कम मात्रा की पेशकश का हवाला दिया है. टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाली मिलों को अपने पास मौजूद स्टॉक की घोषणा करनी होगी. सितंबर और नवंबर के बीच त्योहारी सीजन की मासिक गेहूं की मांग 50-100% बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में यदि पर्याप्त स्टॉक नहीं रहा तो आटा की कीमत ऊंची हो सकती है.

प्रॉसेसिंग इंडस्ट्री का कहना है कि एफसीआई द्वारा बोली लगाने के लिए कम मात्रा की पेशकश के कारण बोली की मात्रा अधिक हो गई है. बड़ी संख्या में आटा मिल मालिकों ने ईटी से पुष्टि की कि एफसीआई अधिकारी मिलों में रखे गेहूं के स्टॉक की जांच कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार एफसीआई भंडारण केंद्रों पर गेहूं के स्टॉक जांच रहा है.

आंकड़ों के अनुसार पिछले एक महीने में गेहूं की कीमतों में लगभग 10% और पिछले एक सप्ताह में लगभग 3% की वृद्धि हुई है. दिल्ली में निजी व्यापार में कीमतें एफसीआई की दरों से 13-15% अधिक हैं. गेहूं की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी ने आटा की कीमतों में तेज उछाल की आशंका को बल दे दिया है. ऐसे में सरकार कीमत कंट्रोल करने के लिए एफसीआई के जरिए मिलों में मौजूद स्टॉक का आकलन कर रही है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...