15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedविदेशी मुद्रा भंडार $2.28 अरब घटकर $640.33 अरब पर पहुंचा, कैसा पाकिस्‍तान...

विदेशी मुद्रा भंडार $2.28 अरब घटकर $640.33 अरब पर पहुंचा, कैसा पाकिस्‍तान का हाल?

Published on

नई दिल्‍ली

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार विगत कई सप्ताह तक बढ़ने के बाद 5.40 अरब डॉलर घटकर 643.16 अरब पर पहुंच गया था। यह पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 648.56 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। 19 अप्रैल को समाप्‍त हफ्ते के दौरान पाकिस्‍तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट दर्ज की गई। यह 7.40 करोड़ डॉलर कम होकर 5.3 अरब डॉलर रह गया।

FCA में बड़ी ग‍िरावट
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाले फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) 3.79 अरब डॉलर घटकर 560.86 अरब डॉलर रह गए। FCA किसी देश के केंद्रीय बैंक की ओर से विदेशी मुद्राओं (जैसे अमेरिकी डॉलर, यूरो, जापानी येन) के रूप में रखे गए वित्तीय परिसंपत्तियों का भंडार होता है।डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCA) में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

गोल्‍ड र‍िजर्व में दर्ज की गई बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान गोल्‍ड रिजर्व का मूल्य 1.01 अरब डॉलर बढ़कर 56.81 अरब डॉलर हो गया।रिजर्व बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.03 अरब डॉलर रह गया।रिजर्व बैंक के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी 20 लाख डॉलर घटकर 4.63 अरब डॉलर रह गई।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...