11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedभगवा बिकिनी भूल जाइए! 'बेशरम रंग' गाने में लगे हैं ये 3...

भगवा बिकिनी भूल जाइए! ‘बेशरम रंग’ गाने में लगे हैं ये 3 कट्स, CBFC ने ‘पठान’ में 12 जगह

Published on

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। रिलीज से 15 दिन पहले मेकर्स ट्रेलर रिलीज करेंगे। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म पर लगातार विरोध भी हो रहा है। बेशरम रंग गाने को लेकर अहमदाबाद में बजरंग दल ने ‘पठान’ पर जमकर हंगामा किया। इस बीच सेंसर बोर्ड से ‘पठान’ UA सर्टिफिकेट के साथ पास हुई। इस दौरान सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट ने ‘पठान’ के 12 सीन्स पर कैंची चलाई। जिसमें बेशर्म रंग के गाने से लेकर कुछ अन्य सीन्स भी मौजूद है। सभी जानना चाहते हैं कि क्या फिल्म से बेशर्म रंग गाना हटाया जाएगा? और वो कौन कौन से सीन्स हैं जिसपर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है।

1. पठान से नहीं हटा है दीपिका की भगवा बिकिनी का सीन, गाने में हुए हैं ये तीन बदलाव
सबसे पहले तो ये क्लीयर कर लें कि ‘पठान’ से दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी वाला सीन नहीं हटा है। न ही दीपिका की बिकिनी के रंग पर बोर्ड की ओर से कोई आपत्ति जताई गई है और न ही इस गाने को फिल्म से हटाया गया है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इस गाने के लिए सुझाव दिया कि वह इस गाने से 3 बदलाव कर सकते हैं।

A) क्लोज बिकिनी वाला सीन
B) बहुत तंग किया लिरिक्स के दौरान सेंसुअस डांस में सुधार
C) साइड पोज (गोल्डन बिकिनी वाले सीन में)

2. रॉ का नाम बदलकर ‘हमारे’
सेंसर बोर्ड की ओर से पठान के कर्नर लुथरा वाले डायलॉग में इस्तेमाल किए गए रॉ नाम को बदलकर ‘हमारे’ का सुझाव दिया गया है।

3. एक और सीन में रॉ का नाम बदला
पठान में कुछ और जगह रॉ शब्द का इस्तेमाल किया गया है जिसे हमारे शब्द से बदला जा सकता है।

4. ‘लंगड़े लुल्ले’ की जगह ‘टूटे फूटे’
सेंसर बोर्ड ने ‘लंगड़े लुल्ले’ शब्द पर भी सुझाव दिया। इस शब्द की जगह मेकर्स ‘टूटे फूटे’ का इस्तेमाल कर सकते हैं। संभव है कि सेंसर ने इस शब्द को इसीलिए बदला हो ताकि विकलांग लोगों को ऐसे शब्दों से ठेस न पहुंचे।

5. ‘पीएम’ की जगह ‘राष्ट्रपति या मंत्री’ और ‘पीएमओ’ शब्द हटा
13 जगहों से ‘पीएम’ की जगह ‘राष्ट्रपति या मंत्री’ और ‘पीएमओ’ शब्द हटा को हटाया गया है।

6. ‘अशोक चक्र’ को ‘वीर पुरस्कार’
पठान में दो जगह पर सेंसर बोर्ड ने ‘अशोक चक्र’ को ‘वीर पुरस्कार’ से बदलने का सुझाव दिया गया है।

7. इस किरदार के लिए सुझाव
पठान में एक किरदार है जो रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। जैसे कि सेंसर बोर्ड ने रॉ शब्द को हटाया है तो इस किरदार को भी बदलाव के सुझाव दिए हैं।

8. ‘श्रीमती भारत माता’ को ‘हमारी भारत माता’
पठान में एक डायलॉग है, जिसमें ‘श्रीमती भारत माता’ का नाम आता है। तो बोर्ड की ओर से ‘श्रीमती भारत माता’ को ‘हमारी भारत माता’ से चेंज करने का भी सुझाव दिया गया है। इसी में संविधान शब्द को भी बदलने के लिए कहा गया है।

9. ‘पूर्व-केजीबी’ को ‘पूर्व-एसबीयू’ से बदलने का सुझाव

10. स्कॉच शब्द को ‘ड्रिंक’
पठान में एक डायलॉग है- ‘इससे सस्ती स्कॉच नहीं मिली’। इस डायलॉग में स्कॉच शब्द को ‘ड्रिंक’ से बदला गया है।

11. ‘ब्लैक प्रिजन रूस’ को ‘ब्लैक प्रिजन’ से बदलने का सुझाव
फिल्म में एक जगह लिखा गया है ब्लैक प्रिजन रशिया, यहां सेंसर बोर्ड ने सिर्फ ब्लैक प्रिजन लिखने का सुझाव दिया।

12. भाषा संबंधी सुझाव
अंतिम सुझाव भाषा से जुड़ा है। नियमों के अनुसार जिस भाषा में फिल्म बनाई जाती है उसी भाषा में सभी केरेक्टर, शीर्षक व क्रेडिट लिखे जाते हैं। पठान को लेकर एक बार फिर सेंसर बोर्ड ने ये नियम याद दिलवाया। केवल इंग्लिश में नाम देने की बजाय हिंदी में भी ये क्रेडिट टाइटल्स दिए जाएं।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...