17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedवेदांता से डील तोड़ने के बाद फॉक्सकॉन का ऐलान, अब तमिलनाडु में...

वेदांता से डील तोड़ने के बाद फॉक्सकॉन का ऐलान, अब तमिलनाडु में लगेगा प्लांट

Published on

नई दिल्ली,

सेमीकंडक्टर दिग्गज फॉक्सकॉन (Foxconn) तमिलनाडु के कांचीपुरम में मोबाइल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी. कंपनी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में 1,600 करोड़ रुपये की लागत से एक मोबाइल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करेगी. तमिलनाडु के उद्योग मंत्री ने कहा कि यह निवेश इस बात का प्रमाण है कि इंवेस्टमेंट के लिए राज्य देश का टॉप डेस्टिनेशन है.

वेदांता को दिया था झटका
डील की रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनी ने अपने प्लान का ऐलान किया है. बता दें कि हाल ही में ताइवान की टेक कंपनी फॉक्सकॉन ने वेदांता सेमीकंडक्टर मेन्युफैक्चरिंग के प्लान को तगड़ा झटका दिया था. दरअसल, वेदांता और फॉक्सकॉन के बीच सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए ज्वाइंट वेंचर तैयार करने की बातचीत चल रही थी. दोनों के बीच 19.5 अरब डॉलर की डील भी तय हुई थी. लेकिन अंतिम समय में फॉक्सकॉन ने अपने कदम पीछे खींच लिए थे.

आईफोन और दूसरे ऐप्पल प्रोडक्ट्स को असेंबल करने वाली इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दिग्गज ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन और भारत की वेदांता के बीच पिछले साल एक समझौता हुआ था जिसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर गुजरात में एक सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने वाली थीं.

6000 नौकरियों के अवसर बनेंगे
तमिलनाडु के उद्योग मंत्रालय ने आधिकारिक घोषणा की और कहा ‘तमिलनाडु के लिए गर्व का क्षण है. हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप फॉक्सकॉन ने कांचीपुरम जिले में 1600 करोड़ रुपये की लागत से एक नए मोबाइल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. इस परियोजना में 6000 नौकरियां पैदा करने की क्षमता है.’

राज्य के उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा ने कहा कि तमिलनाडु में फॉक्सकॉन के बार-बार निवेश और विस्तार योजनाएं इस बात का सबूत हैं कि राज्य प्रमुख कंपनियों निवेश के लिए टॉप डेस्टिनेशन है.डॉ. टीआरबी राजा ने कहा कि इस प्रस्तावित निवेश और आने वाले कई अन्य निवेशों के साथ तमिलनाडु न केवल देश में शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक बने रहने के लिए तैयार है, बल्कि आने वाले वर्षों में अपने इलेक्ट्रॉनिक्स इंपोर्ट में बढ़ोतरी भी करेगा.

मजबूत होगी राज्य की इकोनॉमी
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की तरफ बढ़ते कदम में यह निवेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि प्लांट के 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है. मई में तमिलनाडु सरकार ने हेल्थ इक्विपमेंट का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए जापान के ओमरोन हेल्थकेयर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...