10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजियोभारत फोन पर फ्री यूपीआई पेमेंट अलर्ट, 5 करोड़ दुकानदारों को फायदा,...

जियोभारत फोन पर फ्री यूपीआई पेमेंट अलर्ट, 5 करोड़ दुकानदारों को फायदा, मुकेश अंबानी ने मचाई हलचल

Published on

मुंबई

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी जियो ने फिर हलचल मचा दी है। वह गणतंत्र दिवस पर जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च करेगी। यह सुविधा जियोभारत फोन पर आजीवन फ्री में उपलब्ध होगी। दरअसल, जियोसाउंडपे से बिना किसी साउंड बॉक्स के यूपीआई पेमेंट के अलर्ट मिल सकेंगे। भारत में यह किसी भी मोबाइल फोन पर उपलब्ध अपने तरह की पहली सुविधा है। देश के 5 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों और छोटे व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

1,500 रुपये तक होगी बचत
कंपनी के मुताबिक, जियोसाउंडपे अभूतपूर्व इनोवेशन है। जो हर UPI भुगतान का तत्काल, बहुभाषी ऑडियो अलर्ट मैसेज देगा। इससे छोटे से छोटे किराना स्टोर, सब्जी विक्रेता और सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानदारों के लिए व्यवसाय करना और आसान हो जाएगा। मौजूदा छोटे और सूक्ष्म व्यापारी साउंड बॉक्स के लिए हर महीने करीब 125 रुपये का भुगतान करते हैं। अब यह सर्विस जियोसाउंडपे पर मुफ्त उपलब्ध होने के कारण जियोभारत फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर सालाना 1,500 रुपये तक बचा पाएंगे।

दुनिया का सबसे किफायती 4G फोन है ज‍ियोभारत
जियोभारत फोन को करीब सालभर पहले लॉन्च किया गया था। यह दुनिया का सबसे किफायती 4G फोन माना जाता है। इसकी कीमत सिर्फ 699 रुपये है। इस तरह कोई भी व्यापारी नया जियोभारत फोन खरीदकर सिर्फ 6 महीने में फोन की पूरी कीमत वसूल सकता है। भारत के गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जियो ने जियोसाउंडपे पर आधुनिक संगीत वाली वंदे मातरम की धुनें प्रस्तुत की हैं।

जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, ‘जियो हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में विश्वास करता है। जियोभारत पर मुफ्त जियोसाउंडपे सुविधा और वंदे मातरम के भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण के साथ हम भारत की भावना का जश्न मना रहे हैं और एक सच्चे डिजिटल भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्ट कर रहे हैं।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...