15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorized2014 से 2023 तक... देखिए- LPG सिलेंडर की कीमतें कब कितनी बढ़ीं?

2014 से 2023 तक… देखिए- LPG सिलेंडर की कीमतें कब कितनी बढ़ीं?

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई की मार के बीच पहले से ही LPG सिलेंडर की कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रखा है, उस पर होली से ठीक पहले इसके दाम में बढ़ोतरी कर गैस वितरण कंपनियों ने बोझ और बढ़ा दिया है. महंगाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा महंगी खाने-पीने की चीजें ही हुई हैं, उस पर गैस के दाम बढ़ना लोगों की मुश्किलों में इजाफा करने वाली है. 2014 के बाद से अब तक, तो LPG सिलेंडर ढाई गुना से ज्यादा महंगा हो गया है.

50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े हैं दाम
पहले बात कर लेते हैं गैस की कीमतों में की गई ताजा बढ़ोतरी की. हर महीने की पहली तारीख को गैस वितरण कंपनियां एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं. 1 मार्च 2023 को भी इन्हें संशोधित किया गया और 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया गया. घरेलू सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी 8 महीने बाद की गई है. इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

2014 के बाद से 693 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG Cylinder का दाम बढ़कर 1,103 रुपये हो चुका है, जो कि इससे पहले 1053 रुपये में मिल रहा था. इसकी तुलना साल 2014 की कीमतों से करें तो उस समय इसकी कीमत 410 रुपये थी और अब तक इसमें 693 रुपये प्रति सिलेंडर का अंतर आ चुका है.

2014 के बाद ऐसे बढ़े दाम (दिल्ली में कीमत)
1 मार्च 2014 410.50 रुपये
1 मार्च 2015 610 रुपये
1 मार्च 2016 513.50 रुपये
1 मार्च 2017 735.50 रुपये
1 मार्च 2018 689 रुपये
1 मार्च 2019 701.50 रुपये
1 मार्च 2020 805.50 रुपये
1 मार्च 2021 819 रुपये
1 मार्च 2022 899 रुपये
1 मार्च 2023 1103 रुपये

गैस वितरण कंपनियों द्वारा रसोई गैस की कीमतों में की गई ताजा बढ़ोतरी से पहले जुलाई 2022 में इसका दाम 1,053 रुपये हो गया था. हालांकि, इस अवधि में गैस की कीमतों में कमी भी की गई है. लेकिन आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादा बार इसकी कीमतों में इजाफा ही देखने को मिला है. फिलहाल, दिल्ली के अलावा देश के अन्य महानगरों में LPG के रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को देखें तो…

शहर पहले  अब
मुंबई 1052.50 रुपये 1102.5 रुपये
कोलकाता 1079 रुपये 1129 रुपये
चेन्नई 1068.50 रुपये 1118.5 रुपये

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 

शहर पहले अब
दिल्ली 1769 रुपये 2119.5 रुपये
मुंबई 1721 रुपये 2071.5 रुपये
कोलकाता 1870 रुपये 2221.5 रुपये
चेन्नई 1917 रुपये 2268 रुपये

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...