साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय हैं। शाहरुख खान ने इसमें कैमियो किया है। इसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट का भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ यूजर्स रणबीर के बीफ पर दिए बयान पर नाराजगी जताई तो कुछ करण जौहर की फिल्म होने की वजह से बायकॉट की मांग कर रहे हैं।
सिनेमाघरों में पहले दिन के रिस्पॉन्स को देखें तो ट्रेड एनालिस्ट इसे बॉलीवुड के लिए पॉजिटिव बता रहे हैं। मॉर्निंग शोज में 50 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रही। इन सबके बीच ट्विटर पर विरोध करने वालों की कमी नहीं है। फिल्म के खिलाफ जमकर मीम्स बन रहे हैं। एक नजर डालते हैं कुछ मीम्स पर।
एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए कहा कि ब्रह्मास्त्र देखने के बाद दर्शकों का कुछ ऐसा रिस्पॉन्स है।
एक यूजर ने लिखा कि, ब्रह्मास्त्र का फाइनल कट देखने के बाद नागार्जुन की हालत कुछ ऐसी हो गई।
एक ने मीम शेयर किया कि ब्रह्मास्त्र देखने के बाद दर्शक बॉलीवुड से कह रहे हैं, समय आ गया है आपसे विदा लेने का।
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान ने कैमियो किया है। एक ने मीम शेयर कर शाहरुख को पनौती बताया।
वहीं कई यूजर्स ने फिल्म के वीएफएक्स का मजाक उड़ाया और इसकी तुलना टीवी सीरियल से की।
